भारत

Vande Bharat Metro Train: पीएम मोदी आज दिखाएंगे पहली ‘वंदे मेट्रो’ ट्रेन को हरी झंडी, जानिए इसके रूट और टाइमिंग के बारें में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार यानी आज देश की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन के साथ-साथ कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के अन्य कार्यक्रमों में गांधीनगर में ‘री-इन्वेस्ट 2024' की शुरुआत और अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास शामिल है।

Vande Bharat Metro Train: रेल मंत्रालय ने बदल दिया ‘वंदे मेट्रो’ ट्रेन का नाम, जानिए क्या होगा इसका किराया


Vande Bharat Metro Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहले वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। उससे पहले रेलवे ने आज बड़ा फैसला लिया है। वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया है। देश की पहले नमो भारत रैपिड रेल भुज से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इससे पहले आरआरटीएस का नाम रैपिडएक्स से बदलकर नमो भारत किया गया था। देश की पहले नमो भारत ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी। इसका कुछ एक सेक्शन शुरू हो गया है। मोदी साथ ही छह वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Vande Bharat Metro Train
Vande Bharat Metro Train

आधुनिक फीचर्स से लैस

वंदे मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया गया है, ताकि ये 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ सकें। लेकिन इसकी गति 100 से 150 किमी तक होगी। वंदे मेट्रो की सेवा उनके बहुत काम आएगी, जो गांव और छोटे कस्बों से बड़े शहरों में नौकरियां करने रोजाना आते-जाते हैं। ट्रेन में लोगों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसे आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है।

जानिए वंदे मेट्रो का रूट और टाइमिंग

रूट

वंदे मेट्रो का रूट अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच होगा, जो दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा। यह मेट्रो अहमदाबाद के मोटेरा से शुरू होकर गांधीनगर के गिफ्ट सिटी तक जाएगी। इस मेट्रो के पहले चरण में गांधीनगर के आठ स्टेशनों पर सेवा प्रदान की जाएगी। आने वाले समय में यह मेट्रो सचिवालय, अक्षरधाम, पुराने सचिवालय, सेक्टर 16, सेक्टर 24 और महात्मा मंदिर तक विस्तारित होगी।

Vande Bharat Metro Train
Vande Bharat Metro Train

टाइमिंग

पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद से भुज के बीच वंदे मेट्रो की सेवा 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। यह ट्रेन भुज से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और अहमदाबाद जंक्शन पर सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। इस यात्रा की कुल दूरी 360 किलोमीटर है, जिसे ट्रेन 5 घंटे 45 मिनट में तय करेगी।

Read More: Bhagalpur Howrah Vande Bharat: भागलपुर-हावड़ा के बीच 15 सितबंर से चलेगी वंदे भारत, ये रही ट्रेन की टाइमिंग

वंदे मेट्रो में कितना किराया

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का न्यूनतम किराया 30 रुपया जीएसटी सहित होगा। सीज़न टिकट साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक सीज़न टिकटों का किराया तालिका के अनुसार वंदे मेट्रो की एकल यात्रा के लिए क्रमशः ₹7, ₹15 और ₹20 के बराबर लिया जाएगा। वंदे भारत ट्रेनों का कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापत्तनम समेत विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button