भारत

तमिलनाडू में सरकारी महिला कर्मचारियों को मिलेगी नौ महीने की मेटरनिटी लीव

केंद्र सरकार जहां एक ओर गर्भवती महिलाओं को 26 हफ्ते के लिए मेटरनिटी लीव देने पर विचार कर रही  है। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडू की महिला मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिआओं को दीवाली से पहले ही एक तोहफा दिया है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार अब से तमिलनाडू की सरकारी कामकाजी महिलाओं को नौ महीने का मेटरनिटी लीव मिलेगी।

jaya759

जयललिता

इस साल हुए विधानसभा चुनाव में जयललिता ने जनता से वायदा किया था कि अगर वह मुख्यमंत्री बनती है तो प्रदेश की गर्भवती कामकाजी महिलाओं को नौ महीने का मेटरनिटी लीव मिलेगा।

इससे पहले भी तमिलनाडू में साल 2011 में  मेटरनिटी लीव को बढ़ाकर छह महीने किया गया था।

आज तमिलनाडू विधानसभा में जयललिता ने इसकी घोषणा की है। साथ ही कहा कि साल 2011 में मेरी सरकार ने 90 दिनों की मेटरनिटी लीव को छह महीने में किया और अब मेरी सरकार इसे छह महीने से नौ महीने में तब्दील कर रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में की अस्पताल बनाए जाएंगे जिसके लिए करोड़ो की योजना तैयार की जा रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button