आज बात झारखंड राज्य की खूबसूरती की…

साल 2000 में बिहार से अलग हुआ झारखंड राज्य ने कुछ ही सालों ने बहुत ज्यादा विकास कर लिया है। बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच पहाड़ियों से घिरे इस राज्य की बात ही अलग है। पूरी तरह से खनिज संपदा से लैस यह भारत का पहला ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा खनिज पाया जाता है। इस राज्य में कई शहर है जो विश्व प्रसिद्ध है।
झारखंड की प्राकृति खूबसूरत
चलिए आज आपको भारखंड के कुछ शहरों की बात करते है
रांची– रांची झारखंड की राजधानी है। अपनी प्राकृति सौदर्य के लिए यह विश्व प्रसिद्ध है। गोंडा हिल, रॉक गार्डन, मछली घर, बिरसा जैविक उद्यान, टैगोर हिल, मैक क्लुस्किगंज और आदिवासी संग्राहलय इसके प्रमुख पर्यटक स्थल है। इन पर्यटक स्थलों के अलावा यहां झरने रांची की खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं। रांची के पांच झरनों में गाघ झरना सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके अलावा काके का मेंटल अस्पताल पूरे देश में प्रसिद्ध है।
जमशेदपुर– टाटानगर नाम से प्रसिद्ध जमशेदपुर चारों ओर पहाडियों से घिरा है। टाटा स्टील और टिस्को कंपनियों ने इस शहर और भी खूबसूरत बढ़ा दिया है। शहर में स्वर्णरेखा और खरकोई नदी शहर के बीचों बीच बहती है। जमशेदपुर में जुबली पार्क, चांडिल बांध, डिमना झील, कीनन स्टेडियम, हुडको झील यहां से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
धनबाद– भारत की कोल राजधानी धनबाद पूरी तरह से कोयले से कालिख से भरा हुआ है। देश से सबसे बड़ी कोल माइंस झारिया भी यही है। सभी कोल मांइस धनबाद की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। कोल मांइस के अलावा यहां का मैथन डैम घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है।
देवघर– यह झारखंड का धार्मिक स्थल है इसे बाबाधाम के नाम से भी जाना जाता है। यहां का बाबा बैद्यनाथ का मंदिर है। सावन के महीने में कावडियां जल चढ़ने आते है।
बोकारो– स्टील सिटी के नाम से प्रसिद्ध बोकारो का टाटा स्टील प्लॉट पूरे देश में प्रसिद्ध है।