भारत

अमीर ज्यादा बच्चे पैदा करें- चन्द्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू ने राज्य में बच्चों की घटती जनसंख्या पर चिन्ता व्यक्त की है।

राज्य में जनसंख्या का ग्राफ गिरने के पीछे अमीर लोगों को दोषी ठहराया है। उनके अनुसार अमीर या तो एक बच्चा पैदा करते हैं और बच्चा न होने पर भी संतुष्ट रहते हैं।

chandrababunaidu

चन्द्रबाबू नायडू

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राज्य के अमीर लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दी है।

बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने जापान और चीन की तरह देश में बुजुर्गों की संख्या में वृद्धि पर चिन्ता जताई थी।

आंध्र प्रदेश में जन्म दर 17.5 फीसदी पर है जबकि लेटेस्ट जनगणना के अनुसार जनसंख्या 1 फीसदी बढ़ रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button