भारत

गणतंत्र दिवस परेड में इन राज्यों को नहीं मिली झांकी की स्वीकृति, AAP ने कहा ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण: Republic Day 2024

गणतंत्र दिवस 2024 से पहले सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर दिल्ली और पंजाब की झांकी को प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर गुरुवार, 28 दिसंबर को AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

तीसरी बार गणतंत्र दिवस परेड में रिजेक्ट हुआ दिल्ली, पंजाब के झांकी को भी नहीं मिला स्थान: Republic Day 2024


Republic Day 2024: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में देश के अलग-अलग राज्यों की झांकी को शामिल किया जाता है। इस परेड में आने वाले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और पंजाब की झांकियां लोगों को देखने के लिए नहीं मिलेंगी। क्योंकि, केंद्र सरकार ने उनकी झांकियों को मंजूरी नहीं दी है। यह लगातार तीसरा साल है, जब गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी को शामिल नहीं किया जा रहा है। वहीं लगातार दूसरी बार पंजाब की झांकी को नहीं चुना गया है। इस कारण आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र और बीजेपी सरकार के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की है।

केंद्र सरकार ने झांकी को स्वीकृति नहीं दी

गणतंत्र दिवस परेड में अपने राज्य की झांकियों को शामिल करावने के लिए संबंधित राज्य की तरफ से केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा जाता है। केंद्र की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद ही परेड में झांकियों को शामिल किया जा सकता है। दिल्ली सरकार की तरफ से भी झांकी से संबंधित प्रस्ताव केंद की रक्षा मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमिटी को को भेजा गया था, जो दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य के मॉडल पर आधारित था, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी झांकी को स्वीकृति नहीं दी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

आखिरी बार 2021 में शामिल हुई थी दिल्ली की झांकी

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की झांकी को नामंजूर किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह लगातार तीसरा गणतंत्र दिवस होगा, जब दिल्ली की झांकी देश के मुख्य समारोह का हिस्सा नहीं होगी। आखिरी बार 2021 में दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थी। उस साल चांदनी चौक में किए गए री-डिवेलपमेंट की थीम पर आधारित झांकी निकाली गई थी।

दिल्ली के विकास की तस्वीर पेश करने वाली थी झांकी

सूत्रों के मुताबिक, इस साल ‘विकसित भारत’ की थीम के तहत दिल्ली सरकार की तरफ से जिस झांकी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था, उसमें दिल्ली के विकास की नई तस्वीर पेश करने का विचार प्रस्तुत किया गया था। झांकी में दिल्ली को नई पहचान दिलाने वाले नए सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों के मॉडल को दर्शाया जाने वाला था, लेकिन केंद्र सरकार की स्क्रीनिंग कमिटी को यह थीम पसंद नहीं आयी और इसीलिए उन्होंने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया।

https://twitter.com/mssirsa/status/1740592031901311072?s=20

तीसरी बार हुआ ऐसा

बता दें कि वर्ष 2020 के बाद यह तीसरी बार है जब दिल्ली की झांकी दिखाई नहीं देगी। वर्ष 2020 के बाद 2022 में भी दिल्ली सरकार की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हो पाई थी। इसको लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने एतराज दर्ज कराया है।आप ने कहा है कि दिल्ली और पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस पर मौका न देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Read More: भारतीय बाजार में बजाज ऑटो का रहा शानदार प्रदर्शन, ये रही नंबर-1 बाइक: Bajaj Auto News

परेड में चंडीगढ़ की भी नहीं होगी झांकी

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान चंडीगढ़ की कोई भी झांकी दिखाई नहीं जाएगी। अब अधिकारी 2025 की परेड की तैयारी में जुट गए हैं। इस वर्ष 20 राज्यों की झांकियां दिखाई जाएंगी, लेकिन इसमें पंजाब की झांकी शामिल नहीं होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button