भारत

Ration Card Rules: गलत तरीके से बनवा लिए है राशन कार्ड तो कर दें सरेंडर, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रताएं तय की गई है। यह सिर्फ जरूरतमंद लोगों का ही बनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं किन लोगों का राशन कार्ड नहीं बनाया जाता है।

Ration Card Rules: राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी करना अनिवार्य, होगें ये फायदें


Ration Card Rules: भारत में खाद्य विभाग द्वारा गरीब लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। इन राशन कार्ड के माध्यम से गरीबों जरूरतमंदों सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाते हैं और इसी की मदद से उन्हें मुफ्त राशन दिया जाता है। यह सिर्फ जरूरतमंद लोगों का ही बनाया जाता है। अलग-अलग राज्यों में राशन कार्ड बनवाने के लिए अलग-अलग सुविधा दी जाती है। कुछ राज्यों में ऑफलाइन ऑनलाइन दोनों ही तरह से आवेदन दिया जा सकता है। तो वहीं कुछ राज्यों में सिर्फ ऑफलाइन सुविधा ही मौजूद है। भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रताएं तय की गई है। चलिए आपको बताते हैं किन लोगों का राशन कार्ड नहीं बनाया जा सकता।

फ्रिज-AC वाले लोगों का नहीं बन सकता राशन कार्ड

राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी पात्रताएं पूरी करनी होती है। बता दें कि अगर किसी व्यक्ति के पास 100 वर्ग मीटर से ज्यादा की जमीन, जिसमें प्लॉट, फ्लैट, और घर है, तो फिर वे राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं दे सकते। अगर किसी के पास 4 पहिया वाहन है (कार और ट्रैक्टर) हैं, वे लोग भी राशन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। साथ ही ऐसे लोग जिनके घर में फ्रिज लगा हुआ है या उनके घर में AC लगा है, वे लोग भी राशन कार्ड नहीं बनवा सकते। इसके साथ ही किसी के परिवार में अगर कोई सरकारी नौकरी कर रहा होता है, तो वह भी राशन कार्ड नहीं बनवा सकता। राशन कार्ड बनवाने के लिए गांव में परिवार की आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। वहीं शहरों में सालाना आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कोई भी इनकम टैक्स देता है वह भी राशन कार्ड नहीं बन सकता है। इसके साथ ही किसी के पास अगर लाइसेंसी हथियार है तो वह भी राशन कार्ड के लिए अयोग्य है।

गलत तरीके से बनवा लिया, तो कर दें सरेंडर

भारत सरकार अब इस तरह के लोगों को चिन्हित कर रही है,जिन्होंने दस्तावेजों में गड़बड़ी करके राशन कार्ड बनवा लिए हैं। अगर आपने भी इस तरह राशन कार्ड बनवा लिया तो बेहतर होगा कि आप सरेंडर कर दें। इसके लिए आपके खाद्य विभाग के कार्यालय जाना होगा। वहां लिखित में आपको सहमति पत्र देना होगा। इसके बाद आप सरकार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई से बच जाएंगे। अपात्र पाए जानें पर कार्रवाई जरूर हो सकती है।

Read More: Petrol Diesel Price Today: बिहार सहित इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए क्या है महानगरों का हाल

राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी करना अनिवार्य

राशन कार्ड धारकों को अब ई केवाईसी करना अनिवार्य हो गया है। ई केवाईसी के बिना कोई भी राशन कार्ड धारक राशन नहीं ले पाएगा। कार्ड धारकों को ई केवाईसी की प्रक्रिया के बाद राशन का लाभ मिल सकेगा। ई केवाईसी होने के बाद कालाबाजारी पर लगेगी रोक।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button