भारत

Ram Gopal Yadav On Vyomika singh: रामगोपाल यादव का विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, मचा बवाल

सपा सांसद ने व्योमिका सिंह का नाम दिव्या सिंह लिया। व्योमिका सिंह पर कर दी 'जातिसूचक टिप्पणी' उन्होंने कहा कि उनके बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं है कि वो कौन है।

Ram Gopal Yadav On Vyomika singh: वह कौन हैं, किसी को नहीं मालूम’-रामगोपाल यादव का बयान बना सियासी मुद्दा

Ram Gopal Yadav On Vyomika singh: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली दूसरी महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने जातिसूचक टिप्पणी की।

समाचार न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, राम गोपाल यादव ने कहा, ‘पाकिस्तान मान नहीं सकता है। जब सीजफायर हुआ तो सबके दिमाग में यह था कि ये मानेगा ही नहीं पाकिस्तान। आप देखना कि रोजाना आतंकी मारे जा रहे हैं कि नहीं मारे जा रहे। यह सब पाकिस्तान से आ रहे हैं। बस ये लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। ये तो केवल चुनाव के लिए यह सब करते हैं। सभी पॉलिटिकल पार्टियों को विश्वास में ले लीजिए। ये जो वहां पर जो लड़ रहे थे थे वो क्या बीजेपी के लोग थे। लेफ्टिनेंट कर्नाल सोफिया कुरैशी को इनके मंत्री गाली देते हैं। हाई कोर्ट ने एफआईआर करने का आदेश दिया है।’

रामगोपाल यादव का विवादित बयान

सपा सांसद ने व्योमिक सिंह का नाम दिव्या सिंह लिया। उन्होंने कहा कि उनके बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं है कि वो कौन है। राम गोपाल यादव ने कहा कि व्योमिका सिंह हरियाणा की…कि उन्होंने यह भी कहा कि एयर मार्शल एके भारती पूर्णिया के यादव हैं। तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है, एक को राजपूत समझा गया, इसलिए कुछ नहीं कहा गया और दूसरे के बारे में, उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Read More: Hindi News Today: इस्कॉन के संपत्ति विवाद मामले में आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, भारत में जोर पकड़ रहा तुर्किये और अजरबैजान का बहिष्कर

रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह का लिया गलत नाम, जातिसूचक टिप्पणी कर घिरे विवादों में

अपने संबोधन में रामगोपाल यादव वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका का नाम दिव्या सिंह लेते रहे। पीछे से एक नेता ने टोका तो व्योमिका सिंह के बारे में इन्हें मालूम नहीं था। वह हरियाणा की जाटव हैं। इसी बीच उन्होंने व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी भी कर दी।

संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

संजय सिंह ने कहा, ये भारतीय जनता पार्टी का चलन हो गया है|ये कोई पहला मामला नहीं है| हिमांशी नरवाल जिनके पति लेफ्टिनेंट थे, सिर्फ इतना उन्होंने कह दिया कि इसे हिंदू-मुसलमान में मत जोड़िए, नफरत फैलाने का काम मत करिए| जहां उनकी बहादुरी की चर्चा होनी थी कि ऐसे वक्त में जब इतने सदमें और दुख में हैं वो, बावजूद इसके उन्होंने देश की एकता की बात की और भाईचारे की बात की| नरेंद्र मोदी जी और बीजेपी की पूरी ट्रोल आर्मी गालियां दे रही है|

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button