भारत

Hindi News Today: इस दिन इन राज्यों में लू चलने की संभावना, अगले सात दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं

आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार भारत में सामान्य तौर पर लू (हीट वेव) की स्थिति दस दिनों तक रहती है। इस बार अप्रैल में दक्षिण भारत के राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ी थी। अब उत्तर भारत में प्रभावी है। अगले सात दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।

Hindi News Today: संसद की सुरक्षा आज से CRPF की जगह CISF के हवाले…


Hindi News Today: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी हैं। चुनाव शुरू होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को लोगों से नफरत के लिए नहीं बल्कि प्यार के लिए वोट करने और बेरोजगारी और मुद्रास्फीति के खिलाफ वोट देने का आग्रह किया। खरगे ने कहा कि अगर हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं तो हमें वोट जरूर करना चाहिए।

इन राज्यों में जारी गर्मी का सितम

रविवार को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई भागों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के कुछ भागों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में 22 से 23 मई के दौरान लू चलने की संभावना है।

संसद की सुरक्षा आज से CRPF की जगह CISF के हवाले

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 1400 से अधिक कर्मचारियों के हटने के बाद सोमवार से संसद की सुरक्षा पूरी तरह से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हवाले होगी और इसके 3300 से अधिक कर्मी आतंकवाद रोधी तथा अन्य सुरक्षा दायित्वों की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ के पीडीजी ने शुक्रवार को परिसर से अपना पूरा प्रशासनिक और परिचालन अमला हटा लिया।

गरीब महिला को पैसे देने का पैमाना तय नहीं

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि कांग्रेस अगर 10 करोड़ गरीब महिलाओं को भी सालाना एक लाख रुपये देती है तो यह रकम 10 लाख करोड़ हो जाती है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कांग्रेस गरीब महिला का पैमाना क्या तय करती है। 10 किलोग्राम अनाज देने से इस मद में सब्सिडी 4.7 लाख करोड़ हो जाएगी, जो अभी आधी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगले सात दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं

आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार भारत में सामान्य तौर पर लू (हीट वेव) की स्थिति दस दिनों तक रहती है। इस बार अप्रैल में दक्षिण भारत के राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ी थी। अब उत्तर भारत में प्रभावी है। अगले सात दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। इसका विस्तार बिहार तक हो सकता है। उत्तर भारत के बढ़ते तापमान के लिए अन्य कारणों के अतिरिक्त कमजोर पड़ते अलनीनो को भी जिम्मेवार बताया गया है।

Read More:

त्रिपुरा से सोने की तस्करी को बीएसएफ ने किया नाकाम

एंबुश पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और सीमा बाड़ के बीच दो संदिग्धों की आवाजाही देखी। सीमा अवलोकन चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों द्वारा संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। बांग्लादेश की ओर से भारतीय सीमा की ओर आने वाले संदिग्धों ने सीमा बाड़ पर बातचीत की और पास के वन क्षेत्र में प्रवेश कर गया लेकिन सतर्क बीएसएफ एम्बुश पार्टी ने एक संदिग्ध को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button