भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 समारोह में होंगी शामिल , AAP नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई : Hindi News Today

14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 14 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 समारोह में भाग लेने वाली है। इसके अलावा AAP नेता सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है।

नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 दिसंबर को होने की संभावना, जानें आज की खास खबरें : Hindi News Today

14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 14 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 समारोह में भाग लेने वाली है। इसके अलावा AAP नेता सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस –

पुरे देश में ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर संदेश फैलाने और ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसलिए आज पुरे देश भर में यह दिवस पुरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन, में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 समारोह में शामिल होगी। और इस अवसर पर राष्ट्रपति उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगी और राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023, राष्‍ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्मेष पुरस्कार 2023 और ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2023 के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगी। इस राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस और पुरस्कारों का आयोजन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत किया जाता है इसमें ऊर्जा दक्षता ब्यूरो बीईई जो भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता और इसके संरक्षण को नियमित करने और बढ़ावा देने का कार्य करती है तथा इसके  लिए ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के अनुसार अधिदेशित है और इसके द्वारा किया जा भी रहा है। केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह भी इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करेंगे।इसके अलावा केंद्रीय विद्युत और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल और विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल भी इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join

AAP नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई –

आज AAP नेता सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है, यह मामला न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था। पर पिछली सुनवाई में जस्टिस त्रिवेदी ने कहा कि मामला अब रेगुलर कोर्ट में आया है। एर तरफ जैन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी ने अदालत से मामले को स्थगित करने का आग्रह किया है। इस पर  दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन ने अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका खारिज करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के तरफ का रुख किया है । वैसे 6 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका को खारिज  कर दी थी। इसी संदर्भ में सत्येन्द्र जैन के वकील ने शीर्ष अदालत को बताया था कि इसके कारण उनका वजन 35 किलो कम हो गया है और वह कंकाल में बदल गये हैं। वैसे इस शीर्ष अदालत ने 26 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत की मंजूरी दी थी,लेकिन मीडिया से बात न करने और बिना अनुमति के दिल्ली छोड़ने सहित कई शर्तें भी लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जैन को अपने इलाज के लिए अपनी पसंद का कोई भी अस्पताल चुनने का भी अधिकार दिया गया था। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया था कि अंतरिम जमानत पर चिकित्सीय स्थिति में विचार किया जा सकता है और आज इस मामले में अदालत  फिर सुनवाई करेगा।

read more : उत्तरी बिहार को भी मिलेगी वंदे भारत की सौगात, समस्तीपुर के डीआरएम ने भेजा प्रस्ताव: Vande Bharat Train Update

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट मंत्री का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंत्रालय पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया और यहां उन्होंने फाइलों पर हस्ताक्षर करते हुए पदभार ग्रहण किया है। उनके साथ ही उप मुख्यमंत्रियों ने भी पदभार ग्रहण कर लिया है। फिर यहां पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश में अब साय कैबिनेट के भावी मंत्रियों के नाम पर चर्चाएं शुरू हो गई है। राजभवन के जानकारी के मुताबिक काफी मंथन व सुझावों के बाद प्रधानमंत्री ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के नाम को हरी झंडी दे दी गई है। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 दिसंबर या इससे पहले हो सकता है,क्योंकि 16 दिसंबर शाम चार बजे से खरमास लग रहा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button