भारत

PM Modi France Visit :PM मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान,नेल्सन मंडेला को भी मिल चुका है ये पुरस्कार

फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

PM Modi France Visit :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में किया ये ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर गये थे। उन्हें यहां फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को ही दिया जाता है।फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान Legion of Honour से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली सहित कई नामी हस्तियां सम्मानित हो चुकी है। इस सम्मान के लिए पीएम मोदी ने पूरे देश की ओर से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद कहा।

 

एलिसी पैलेस में डिनर –

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में फ्रांस के एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया गया।एलिसी पैलेस फ्रांस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी की शानदार अगवानी की। पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को भी सम्मानित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की धरती एक बड़े परिवर्तन का गवाह बन रही है। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है।

Read more: PM Modi US Visit 2023: अमेरिका के दौरे पर पीएम मोदी, विश्व व्यापार संगठन के विवादित मुद्दे पर होगी बातचीत

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में ट्वीट –

प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा है कि “भारत और फ्रांस 25 साल की रणनीतिक साझेदारी तथा विश्वास और दोस्ती के सदैव मजबूत बंधन का जश्न मना रहे हैं।”

Read more: PM Modi Speech In US Parliament: अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट मैक्रॉन को गिफ्ट –

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चंदन की बनी सितार भेंट की और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन को चंदन के बक्से में बंद पोचमपल्ली रेशम इकत कपड़े की साड़ी उपहार में दिया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button