भारत

PM Modi Egypt Visit: अमेरिका और मिस्र दौरे के बाद देर रात दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, जे पी नड़्डा समेत इन नेताओं ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। इस दौरान कई समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए हैं। वहीं, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में पीएम नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

PM Modi Egypt Visit: G-20 शिखर सम्मेलन में मिस्र के राष्ट्रपति को दिया निमंत्रण, 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

PM Modi Egypt Visit: वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के मुफ्ती-ए-आजम डॉ. शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लाम से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने और अतिवाद एवं कट्टरता के मुकाबले से संबंधित मुद्दों समेत भारत-मिस्र संबंधों पर चर्चा की। मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने अल्लाम को अवगत कराया कि भारत मिस्र के सामाजिक न्याय मंत्रालय के अंतर्गत इस्लामिक विधिक अनुसंधान के लिए मिस्र की परामर्श संस्था ‘दार-अल-इफ्तार’ में आईटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करेगा।

भारत पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे और मिस्र के दो दिवसीय दौरे के बाद रविवार देर रात भारत पहुंच गए। नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हवाई अ्ड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया।

भारत के लिए मिस्र अहम

भारत के पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अब पीएम मोदी राजकीय दौरे पर वहां गए। उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया गया। 26 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी मिस्र गए, जिससे संदेश गया कि भारत के लिए मिस्र के साथ रिश्ते मायने रखते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भारत-मिस्र दोनों देश द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं।

Read more: PM Modi US Visit 2023: अमेरिका के दौरे पर पीएम मोदी, विश्व व्यापार संगठन के विवादित मुद्दे पर होगी बातचीत

4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए

प्रधानमंत्री मोदी के मिस्र दौरे के दौरान 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा कृषि क्षेत्र, स्मारकों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

Read more: Jack Dorsey Claim On Indian Government: ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने भारत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, एलन मस्क ने किया खारिज

G-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति को दिया निमंत्रण

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2023 में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के लिए मिस्र के राष्ट्रपति को निमंत्रण भी दिया।

Read more: PM Modi Speech In US Parliament: अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

PM मोदी ने हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया। इसके बाद PM मोदी ने हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button