भारत

Patna News: पटना में इस स्कूल के नाले में मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

पटना में दीघा थाना क्षेत्र के रामजी चक स्थित स्कूल टिनी टोट एकेडमी के नाले में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चे की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने दीघा आशियाना मोड़ और दीघा राम जी चक बाटा पेट्रोल पम्प दानापुर गांधी मैदान मार्ग को जाम कर दिया।

Patna News: बच्चा कल देर शाम तक घर नहीं लौटा, गुस्साएं लोगों ने लगा दी स्कूल में लगा


Patna News: राजधानी पटना में सात साल के बच्चे की हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने Tiny Tot स्कूल में आग लगा दी है। जानकारी के मुताबिक पॉलसन निवासी शैलेंद्र राय का बेटा आयुष कुमार कल स्कूल गया था। क्लास खत्म होने के बाद छात्र उसी स्कूल में ट्यूशन भी पढ़ता था। कल लेकिन जब शाम को बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव रात करीब 3 बजे स्कूल के पास नाले से बरामद हुआ। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्कूल में तोड़फोड़ और लगाई आग

घटना सामने आने के बाद स्कूल कैंपस में तोड़फोड़ की गई है और कुछ लोगों ने बिल्डिंग में आग लगा दी है। आग ने तुरंत विकराल रूप धर लिया।

बच्चा कल देर शाम तक घर नहीं लौटा

पाल्सन रोड निवासी आयुष गुरुवार को स्कूल गया था। क्लास खत्म होने के बाद वहीं ट्यूशन पढ़ता था। कल देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो स्वजन खोजबीन के लिए जुट गए। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव नाला से बरामद हुआ।

Read More: Bihar Politics: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही ये बात, दिलाई लालू राज की याद

घटना की जांच की जा रही

घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची है। मामले की जानकारी ली जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button