भारत

Operation Ajay News:आगे बढ़ रहा ऑपरेशन अजय , आज सुबह इजरायल से भारत पहुंचा चौथा जत्था

इजरायल में हमास हमले के बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसके बाद से भारत सरकार ने पिछले 3 दिनों में वहां से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत अब तक 644 भारतीयों की निकासी हो चुकी है।

Operation Ajay News:भारत लौटे यात्रियों ने पीएम को कहा धन्यवाद, भारत हर स्थिति पर रख रहा नजर


Operation Ajay News:इजरायल-हमास युद्ध के बीच ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी का अभियान जारी है। इसी कड़ी में तेल अवीव से भारतीयों का तीसरा जत्था एक विशेष उड़ान से देर रात दिल्ली पहुंचा। इस जत्थे में 197 भारतीय शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने इजरायल निकाले गए भारतीय नागरिकों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों की सेवा करने के लिए समर्पित हैं। उनके इसी समर्पण के कारण भारतीय नागरिकों की इजरायल से सुरक्षित निकासी की जा रही है। सभी अपने देश लौटने के बाद खुश हैं।

आगे बढ़ रहा ऑपरेशन अजय

इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। 197 भारतीयों का नया बैच विशेष विमान से वापस आ गया है। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी थी कि शनिवार को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से दो विशेष उड़ानें संचालित होंगी। पहली उड़ान स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:40 बजे रवाना हुई। जिसमें 197 यात्री सवार हैं। दूसरा विमान स्थानीय समयानुसार रात 11:00 बजे उड़ान भरने को तैयार है और इसमें 274 यात्री सवार हो सकते हैं। यह उड़ान आज सुबह भारत पहुंच चुकी है। ये दोनों उड़ानें एअर इंडिया और स्पाइसजेट की हैं।

इस्राइल से 274 भारतीयों को लेकर चौथी उड़ान रवाना

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच शनिवार देर रात 274 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष उड़ान नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस्राइल से भारतीयों की निकासी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत यह चौथी उड़ान है।

इजराइल से 274 भारतीय नागरिकों को लेकर चौथी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे रविवार सुबह पहुंची। इनका स्वागत केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। इसके साथ ही अब तक 918 लोग तेल अवीव से नई दिल्ली वापस आ चुके हैं। चौथा जत्था शनिवार देर रात तेल अवीव से चला था। इससे पहले 197 लोगों को लेकर तीसरा जत्था शनिवार को दिल्ली पहुंचा था। केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने इनका स्वागत किया।

Read More:Israel Hamas War: हमास को ईरान से आर्थिक मदद, जानिए क्या है हमास की बढ़ती ताकत?

क्यों शुरू हुआ ऑपरेशन अजय

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत विशेष उड़ानें उन भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए 12 अक्टूबर को शुरू की गईं, जो गाजा से हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइली शहरों पर किए गए भीषण हमलों के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर स्वदेश लौटना चाहते हैं। इन हमलों के कारण क्षेत्र में काफी तनाव पैदा हो गया है। बता दें कि शनिवार सुबह इजराइल से 235 भारतीयों का दूसरा जत्था दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। जबकि पहली उड़ान से 212 भारतीय लौटे थे। इस तरह अब तक इजराइल से 644 भारतीय वापस आ चुके हैं। केंद्र सरकार ने इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button