भारत
आखिर महिलाओं की हुई जीत, अब वह भी करेंगी शनि शिंगणापुर मंदिर में पूजा

नवरात्रों के पहले दिन महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में 400 साल बाद इतिहास में पहली बार महिलाओं को चबूतरे पर पूजा करने की अनुमति दी गई है। शनि शिंगणापुर ट्रस्ट की अध्यक्ष अनीता शेटे ने कहा कि ट्रस्ट सभी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति देता है। महिलाओं पर किसी तरह की रोक-टोक नही लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि महिलाओं को पूजा का अधिकार की लडाई लड़ रही भूमाता ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई यहां पूजा के लिए कास आंमत्रित किया गया।
इस फैसले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस बोले कि महिलाओं पर प्रवेश पर रोक नही लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की महिलाओं को अपने धर्म के लिए लड़ना पड रहा है वह शर्मनाक है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in