भारत
शहीद मेजर अमित देसवाल का पार्थिव शरीर उनके गाँव पहुंचा

मणिपुर के तामेंगलोंग के जंगलों में उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर अमित देसवाल का पार्थिव शरीर हरियाणा राज्य के झज्जर जिले में पहुंच चुका है। शहीद हुए मेजर अमित देसवाल का अंतिम संस्कार सुरहेती गांव में किया जाएगा। मणिपुर से शहीद मेजर देसवाल के शरीर को पहले दिल्ली लाया गया।
मणिपुर में उग्रवादियों से मुठभेड़ में मेजर देसवाल ने बुधवार को अपनी जान गंवा दी थी। शहीद मेजर देसवाल के पिता भी फौजी थे, आज उन्ही को ही अनित का पार्थिव शारीर दिया गया। आज झज्जर जिले के सुरेहती गांव में सैनिकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मणिपुर के मुख्यमंत्री इबोबी सिंह भी मेजर देसवाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at