भारत

Monsoon Update: मॉनसून की रफ्तार हुई धीमी, जून में सामान्य से कम बारिश होगी

भीषण गर्मी से राहत के लिए अब लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई में प्रवेश किया था, लेकिन वह धीमा पड़ गया था। हालांकि मौसम विभाग की माने तो अब यह मानसून वापस से रफ्तार पकड़ रहा है। 21-22 जून तक इसके आगे बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

Monsoon Update: जून की बारिश भीषण गर्मी से राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं, जानिए IMD ने इस पर क्या कहा?

 

Monsoon Update: पूरा उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से लोग बहुत परेशान हैं। हालांकि बीच-बीच में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के चलते राहत मिली थी, लेकिन फिर मौसम ने करवट बदल ली। दक्षिण पश्चिम मानसून कुछ समय पहले मुंबई पहुंचा था। लेकिन वह धीमा पड़ गया। 21-22 जून तक इसके आगे बढ़ने की पूरी उम्मीद है। आज यानी बुधवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि धीमा पड़ गया मानसून 21-22 जून तक वापस गति पकड़ सकता है। इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग, मुंबई के प्रमुख सुनील कांबले ने कहा, “मुंबई में दस्तक देने के बाद मानसून की गतिविधि कमजोर थी, लेकिन यह धीरे-धीरे मध्यम हो रही है। यह 21-22 जून तक मजबूत होगा और तटीय महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा सहित मध्य महाराष्ट्र में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी।”

यह बारिश भीषण गर्मी से राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं

बता दें कि बुधवार सुबह मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन यह भीषण गर्मी से राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं थी। उन्होंने बताया कि मानसून अपने सामान्य समय से दो दिन पहले 9 जून को मुंबई पहुंचा। तब से इसमें बहुत कम प्रगति हुई है और यह अभी भी उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों तक नहीं पहुंच सका।

जून में सामान्य से कम बारिश होगी

दरअसल जून और जुलाई को कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानसून महीने माना जाता है क्योंकि खरीफ फसल की अधिकांश बुवाई इसी अवधि के दौरान होती है। 1 जून को मानसून की अवधि शुरू होने के बाद से भारत में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 12 से 18 जून के बीच बारिश नहीं हुई। मंगलवार को आईएमडी ने कहा कि जून में सामान्य से कम बारिश होगी।

IMD ने क्या कहा?

IMD ने कहा कि, उपरोक्त क्षेत्रों तक पहुंचने के बाद मॉनसून आगे नहीं बढ़ा। IMD ने बताया कि देश के 11 मौसम उप-प्रभागों में एक से 18 जून के बीच सामान्य से लेकर बहुत अधिक बारिश हुई है, जबकि 25 उप-प्रभागों में बहुत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, देश भर में जून में औसत बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है।

Read More: Sofa Cleaning Tips: घर को खूबसूरत बनाने के लिए सोफा का साफ सुथरा होना बेहद जरूरी, ऐसे करें ड्राई क्लीनिंग

कहां कहां पंहुचा मॉनसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई को निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था। इसके बाद 26 मई को चक्रवात रेमल के साथ ही मॉनसून दक्षिण के अधिकांश हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य के कुछ हिस्सों तक पहुंचा था। केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से क्रमशः दो और छह दिन पहले 30 मई को मानसून ने दस्तक दे दी थी। केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी हिस्सों, दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में 12 जून तक मॉनसून दस्तक दे चुका था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button