भारत

Lok Sabha Result 2024: 55 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का हुआ फैसला, बीजेपी नहीं छू पाई 400 पार का आंकड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं, हार-जीत की तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। अब तक के नतीजों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, मगर भाजपा अपने दम पर बहुमत से अब भी दूर है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा के लिए ये नतीजे किसी झटके से कम नहीं हैं।

Lok Sabha Result 2024: मोदी के इतने मंत्रियों की हुई हार, शिवराज सिंह चौहान अब आएंगे संसद


Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि, भाजपा बहुमत से काफी दूर दिख रही है। नतीजों में अभी इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है। अभी तक के नतीजों से लग रहा है कि भाजपा की अगुवाई में एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएगा और पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। मगर खिचड़ी सरकार के भी संकेत दिख रहे हैं। जब तक सभी नतीजे नहीं आ जाते, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। कई सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और कई सीटों पर हार-जीत के नतीजे आ गए हैं। आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। आज शाम तक देश की 543 लोकसभा सीटों के नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स।

55 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का हुआ फैसला

दरअसल, 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हुई थी और 1 जून को आखिरी यानी सातवें चरण की वोटिंग हुई। 45 दिनों तक चले लोकतंत्र के महापर्व में आज पता चल जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। आज देश की करीब 55 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है। आज लोकसभा की सभी 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है। एक ओर जहां पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू से बात की है। वहीं अब राहुल गांधी शाम 5 बजे मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं।

मोदी के कितने मंत्रियों की हार

लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के कई मंत्रियों की हार हुई है। इसमें सबसा बड़ा झटका स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के रूप में लगा है। तो चलिए जानते हैं मोदी के कितने मंत्रियों की अब तक हुई हार।

1. स्मृति ईरानी

2. आरके सिंह

3. राजीव चंद्रशेखर

4. केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल

5. कैलाश चौधरी

यूसुफ पठान ने बहरमपुर लोकसभा सीट जीत दर्ज की

पश्चिम बंगाल की बहरमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की हार हुई है। इस सीट पर पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी प्रत्याशी यूसुफ पठान ने जीत हासिल की है। वहीं, मैनपुरी सीट से अखिलेश यादवी की पत्नी डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं।

शिवराज चौहान अब आएंगे संसद

शिवराज चौहान अब आएंगे संसद, उज्जवल निकम की हार
मध्य प्रदेश की विदिशा सीट पर भाजपा ने परचम लहरा दिया है। विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब आठ लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा को हराया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में मध्य प्रदेश में भाजपा का काफी बेहतर प्रदर्शन दिख रहा है। वहीं, मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से बीजेपी उज्जवल निकम चुनाव हार गए हैं। आखिरी के तीन राउंड में बाजी पलट गई और वर्षा गायकवाड़ चुनाव जीत गईं।

बाड़मेर से रविंद्र सिंह भाटी की हार

बाड़मेर से रविंद्र सिंह भाटी की हार, कांग्रेस ने जीत दर्ज की
राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव में रविंद्र सिंह भाटी को करारी हार मिली है। कांग्रेस उम्मेदाराम बेनीवाल ने 90 हजार मतों के अंतर से हरा दिया है। बता दें कि भाटी की सभाओं में बड़ी भीड़ उमड़ती थी।

बीजेपी नहीं छू पाई 400 का आंकड़ा

‘400 पार का नारा देने वाले नहीं छू पा रहे 273 का आंकड़ा’
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, “हम जनता के आभारी है, लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है, INDIA गठबंधन को वोट दिया है। जो ‘400 पार’ का नारा दे रहे थे उनके लिए 273 का आंकड़ा छूना भी मुश्किल हो गया है।”

Read More: Lok Sabha Elections Result 2024 : लोकसभा चुनाव के रुझानों के बीच सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, NDA 260 सीटों से आगे

बारामु्ला लोकसभा सीट से उमर अब्दुल्ला की हुई हार

JKNC उपाध्यक्ष और बारामु्ला लोकसभा सीट से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने हार के बाद कहा, ‘जहां तक मेरे अपने सीट की बात है तो मैं ऐसे आपसे बात नहीं करना चाहता था… बारामुला के लोगों ने जो फैसला सुनाया है वह हमारे सिर-आंखों पर, मैं जानता था कि यह मुकाबला मुश्किल होगा। अब्दुल रशीद शेख जब मैदान में उतरे तो उनके खिलाफ मुकाबला करना थोड़ा मुश्किल रहा। चुनाव में हार जीत होती है।’

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button