भारत

Kolkata rape-murder case: बीजेपी ने किया 12 घंटे के लिए बंगाल बंद, वहीं ममता बनर्जी ने किया भाजपा पर कटाक्ष

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में छात्र संगठनों के प्रोटेस्ट मार्च के बाद भाजपा ने बुधवार (28 अगस्त) को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया था। बंद के दौरान कई जिलों में पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। कई नेताओं-वर्कर्स को हिरासत में लिया गया है।

Kolkata rape-murder case: भाजपा नेता की कार पर हुई फायरिंग और फेंके गए बम, कोलकाता रेप-मर्डर के विरोध में डॉक्टरों का निकला मार्च


Kolkata rape-murder case: कोलकाता रेप-मर्डर मामले के विरोध में बीजेपी ने 12 घंटे के लिए प.बंगाल बंद का ऐलान किया था। कोलकाता, हावड़ा और अन्य इलाकों में इसका असर दिखने को मिला। सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही नहीं दिख रही थी। इसके अलावा खुद बीजेपी नेता सड़कों पर उतरे और लोगों से बंद की अपील की। वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने बंगाल में जंगलराज कर दिया है। बंगाल में संविधान नाम का चीज नहीं बची है। बंगाल पुलिस गुंडों को सरंक्षण दे रही है। बंगाल में महिलाएं डरी हुई हैं। बंगाल में हम मां दुर्गा की पूजा करते हैं, लेकिन आज बंगाल की महिलाएं ममता के राज में भयभीत हैं। आज जो हमारा बंगाल बंद था उसको जनता ने सफल बना दिया। हमारे इतने वॉलंटियर नहीं थे इस बंद में ज्यादातर बंगाल की जनता थी।

कोलकाता रेप-मर्डर के विरोध में डॉक्टरों निकाला मार्च

कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले डॉक्टर्स ने श्यामबाजार से धरमतला तक मार्च निकाला।

ममता बनर्जी ने कहा भाजपा बंगाल को बदनाम कर रही

बंगाल बंद पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि CBI को रेप-मर्डर केस की जांच सौंपे 16 दिन बीत गए हैं। कहां है न्याय? CM ने कहा- भाजपा बंगाल को बदनाम कर रही है। भाजपा ने कभी भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग नहीं की।

कोलकाता हाईकोर्ट में बंगाल बंद को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा के बंगाल बंद को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा- हम कल से सात दिन का धरना शुरू करेंगे। कलकत्ता हाईकोर्ट ने हमें इसकी अनुमति दी है।

कोलकाता के एमजी बाजार रोड पर BJP कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी

TMC कार्यकर्ताओं ने BJP सांसद की कार पर पत्थर फेंके

सिलीगुड़ी में TMC कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय की कार का घेराव किया। कार पर पत्थर भी फेंके गए।

Read More: World Organ Donation Day 2024: विश्व अंगदान दिवस आज, जानें इसका इतिहास और महत्व

ममता बनर्जी की इस अपील को किया गया खारिज

पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने काम पर लौटने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील को बुधवार को खारिज कर दिया। राज्य के जूनियर डॉक्टर महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में पिछले 20 दिनों से काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button