भारत

Jharkhand news : झारखंड में मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़

Jharkhand news : अनुसंधान में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ करना अपराध है और इसे राष्ट्रद्रोह माना जाता है।

Jharkhand news: 13 नामित लोगों सहित, 18 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर


Jharkhand news: झारखंड के पलामू जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

झारखंड के पलामू जिले में बीते शुक्रवार मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को उस समय हुई जब मुहर्रम का एक जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर और कंकारी जैसे इलाकों से होकर गुजर रहा था। यह क्षेत्र राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित है।

झंडा लहराने का वीडियो वायरल

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने बताया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। झंडे के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि झंडे के रंग राष्ट्रीय ध्वज के समान ही थे, लेकिन अशोक चक्र गायब था। अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए थे और नीचे तलवार का निशान था। 13 नामित लोगों सहित 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button