भारत

Mukesh Ambani News: मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

उद्योगपति मुकेश अंबानी को इ मेल पर धमकी देने वाले 19 साल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तेलंगाना से लड़के को अरेस्ट किया है और बताया जा रहा है कि लड़के ने एक नहीं बल्कि 3 बार मुकेश अंबानी को धमकी दी थी।

Mukesh Ambani News: मुकेश अंबानी को धमकी देकर 400 करोड़ की मांग करने वाला 19 साल का लड़का अरेस्ट 


उद्योगपति मुकेश अंबानी को इ मेल पर धमकी देने वाले 19 साल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तेलंगाना से लड़के को अरेस्ट किया है और बताया जा रहा है कि लड़के ने एक नहीं बल्कि 3 बार मुकेश अंबानी को धमकी दी थी। 

पहली धमकी 27 को आई 

आपको बता दें कि, एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर 27 अक्टूबर को पहली धमकी भरा मेल आया थी। धमकी देने वाले ने कहा था कि अगर उसे 20 करोड़ रुपये नहीं मिले तो वो मुकेश अंबानी को मार देगा। इसके बाद अगले ही दिन यानी 28 अक्टूबर को फिर से एक धमकी भरा ईमेल आया लेकिन, इस बार रकम बढ़ाकर सीधे 200 करोड़ कर दी गई थी।

इसके 3 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को तीसरी मेल आई। जिसमें रंगदारी की रकम बढ़ाकर सीधे 400 करोड़ कर दी गई थी। लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस की भी मुश्किलें बढ़ने लगी थी। क्योंकि पहले भी उद्योगपति को ऐसी धमकी दी जा चुकी थी और वह मामला सुर्खियां बटोरता हुआ किसी और मोड़ पर चला गया था

Read More: Mukesh Ambani Death Threat : बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी,ईमेल पर मांगे 20 करोड़ रुपये 

इस तरह एक के बाद एक तीन धमकी भरे ईमेल और हर ईमेल में रंगदारी की रकम बढ़ाए जाने के इस गंभीर मामले को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अपनी जांच की स्पीड बढ़ा ली। जांच में पता चला कि मेल भेजने वाले शख्स का नाम शादाब खान है। 

दूसरा ये कि ये मेल यूरोपीय मुल्क बेल्जियम से भेजे जा रहे हैं। लेकिन पहचान के असली-नकली होने के बारे में जानना बाकी था। शनिवार को पुलिस ने इसका भी खुलासा कर लिया है। जांच में तेलंगाना से 19 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तारी के बाद पता चला की लड़का अपना नाम बदल कर इ मेल कर रहा था। लड़के का असली नाम गणेश रमेश था। हालाँकि लड़के से पूछताछ अभी जारी है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button