भारत

International Firefighter’s Day: जिन्होंने आग से की दोस्ती, अंतर्राष्ट्रीय फायरफाइटर्स डे 2025

International Firefighter’s Day:अंतर्राष्ट्रीय फायरफाइटर्स डे हर साल 4 मई को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के उन Firefighter’s को समर्पित होता है जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते।

International Firefighter’s Day: फायरफाइटर्स, जान जोखिम में डालने वाले रक्षक

International Firefighter’s Day: अंतर्राष्ट्रीय फायरफाइटर्स डे हर साल 4 मई को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के उन Firefighter’s को समर्पित होता है जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते। यह दिवस उन बहादुर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जो आग, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में लोगों की रक्षा करते हैं।

 इस दिन की शुरुआत कैसे हुई?

इस दिवस की शुरुआत 1999 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। दरअसल, 2 दिसंबर 1998 को ऑस्ट्रेलिया में एक भयानक जंगल की आग में पांच Firefighter’s की मृत्यु हो गई थी। उनके सम्मान में और सभी फायरफाइटर्स की बहादुरी को याद करने के लिए यह दिन निर्धारित किया गया। इसके बाद यह दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने लगा।

Read More :  Pahalgam terror attack: India ने दिखाई सख्ती, 3 पाकिस्तानी स्टार्स के Instagram अकाउंट्स को किया ब्लॉक

इस दिन का उद्देश्य

अंतर्राष्ट्रीय फायरफाइटर्स दिवस का मुख्य उद्देश्य Firefighter’s के कार्यों के प्रति सम्मान जताना और लोगों को उनकी सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, यह दिन उन Firefighter’s को याद करने का भी अवसर है जो ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।

Read More : Travis Scott’s: जन्मदिन मुबारक हो ट्रैविस स्कॉट, एक म्यूजिक आइकन की कहानी

फायरफाइटर्स की भूमिका

Firefighter’s केवल आग बुझाने का काम नहीं करते, बल्कि वे किसी भी आपात स्थिति जैसे सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, रासायनिक रिसाव या ऊँची इमारतों में फंसे लोगों को बचाने जैसे कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमेशा तत्पर रहते हैं, चाहे दिन हो या रात, गर्मी हो या बारिश। इस दिन विभिन्न स्थानों पर फायरफाइटर्स स्टेशनों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूली बच्चों को फायर सेफ्टी के बारे में जागरूक किया जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button