भारत

स्वतंत्रता दिवस: अपने मेकअप से दिखाएं देशभक्ति की झलक

स्वतंत्रता दिवस: मेकअप में तिरंगे के रंगों से दिखाएं देशभक्ति की भावना। आई मेकअप, नेल आर्ट और हाईलाइटर से आपका दिवस और भी खास बन सकता है।

स्वतंत्रता दिवस: इस स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए कुछ सुझाव


अगस्त का महीना भारतीयों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इसी महीने में 15 अगस्त को देश को आजादी मिली थी। इस दिन का जश्न हर भारतीय के दिल में गूंजता है, और इस साल हम आपको एक अनोखे तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाने का सुझाव देते हैं – देशभक्ति भरे मेकअप के साथ!

आजकल लड़कियों में स्वतंत्रता दिवस के आसपास बड़े उत्साह की बात होती है। इस दिन, वे न केवल तिरंगे के रंगों के कपड़े पहनती हैं, बल्कि अपने मेकअप को भी देशभक्ति से सजाती हैं। हम यहां कुछ आसान मेकअप टिप्स लेकर आए हैं, जिनसे आप आपके मेकअप को एक नए स्तर तक पहुँचा सकती हैं और देशप्रेम का संकेत दे सकती हैं।

Read More: स्वतंत्रता दिवस : आजादी के जश्न में लगेगा चार चांद,अपनाए ट्रेडिशनल लुक के लिए ये बॉलीवुड फैशन

तिरंगे के रंगों से आई मेकअप: इस स्वतंत्रता दिवस पर, आप तिरंगे के तीनों रंगों – केसरिया, सफेद और हरा – का उपयोग अपने आई मेकअप में कर सकती हैं। यह दिखने में बहुत प्यारा लगेगा और आपकी देशभक्ति को प्रकट करेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruhi Seal (@ruhiseal)


तिरंगे के रंगों से नेल आर्ट: नेल आर्ट आजकल बहुत पॉपुलर हो चुका है। आप घर पर ही तिरंगे के तीन रंगों के नेलपेंट से आपके नाखूनों को सजा सकती हैं और देशभक्ति का संकेत दे सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Purple Rage (@puurpleraage)


तिरंगा मेकअप: आप तिरंगे के रंगों से हाईलाइट करके एक खास तिरंगा मेकअप भी कर सकती हैं। हरा आईशैडो, केसरिया ब्लश और सफेद बिंदी के साथ, यह लुक आपको अलग दिखने में मदद करेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button