भारत

IND vs NEP: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, नेपाल को 23 रन से हराया

एशिया कप 2023 में भारत ने जीत की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। अपने पहले ही मैच में भारत ने नेपाल को 23 रन से हरा दिया है। टॉस जीत कर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी की और नेपाल को 202 रनों का टारगेट दिया। वही नेपाल सिर्फ 179 रन ही बना पाई। भारत के लिए खेल रहे यशस्वी ने इस मैच में अपना शतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल ने 49 गेंद में 100 रन की शानदार पारी खेली।

IND vs NEP: भारतीय क्रिकेट टीम नेपाल को हराकर पहुँची सेमीफाइनल में, यशस्वी ने लगाए शतक 


एशिया कप 2023 में भारत ने जीत की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। अपने पहले ही मैच में भारत ने नेपाल को 23 रन से हरा दिया है। टॉस जीत कर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी की और नेपाल को 202 रनों का टारगेट दिया। वही नेपाल सिर्फ 179 रन ही बना पाई। भारत के लिए खेल रहे यशस्वी ने इस मैच में अपना शतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल ने 49 गेंद में 100 रन की शानदार पारी खेली।  

इस मैच की बात करें तो भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने 10वें ओवर तक बैटिंग कर 103 रन बनाये। हालांकि ऋतुराज यहां 25 रन ही बनाकर जायसवाल का साथ निभाते दिखे, जबकि रन बढ़ाने की जिम्मदारी जायसवाल ने ही संभाली रखी थी।

Read More:  Asia Cup 2023 के सुपर-4 में भारतीय टीम की शानदार जीत : 228 रनो से पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और जितेश शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन इसके बाद शिवम दुबे ने जायसवाल का साथ निभाया। जायसवाल पारी के 17वें ओवर में अपना शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए और यहां से रिंकू सिंह ने क्रीज पर आकर अपने ताबड़तोड़ अंदाज में भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। 

भारत के 202 रन बनाने के बाद 203 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम की शुरुआत खास अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन के कुल योग पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद कुशल भुर्तेल को अपना डेब्यू कर रहे साई किशोर ने आउट किया। रवि बिश्नोई ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर उसे बैकफुट पर धकेल दिया, जब उन्होंने कुशल मल्ला और कप्तान रोहित पौडेल को खेल के लिए आमंत्रित किया। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button