भारत

IED Blast In Chaibasa: चाईबासा में नक्सलियों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम, आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल

चाईबासा के सारंडा जंगल वाले इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। जिसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया है।

IED Blast In Chaibasa: नक्सलियों के जंगल में छिपे होने की थी आशंका, सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे माओवादी


IED Blast In Chaibasa: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की सुबह 7.20 बजे सारंडा जंगल के इलाके में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक 209 कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया है। उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। जहां उनका इलाज राज अस्पताल में चलेगा। मामला छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाबुडेरा की है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है।

IED Blast In Chaibasa
IED Blast In Chaibasa

नक्सलियों के जंगल में छिपे होने की थी आशंका

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान ये घटना हुई है। दरअसल पुलिस को ये सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान के सारंडा जंगल के क्षेत्र में भ्रमणशील है। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने छोटानागरा और जराईकेला के सीमावर्ती वाले जंगल में संयुक्त अभियान चलाया। जंगल में माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पहले ही आईईडी लगा रखा था। जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया।

सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे माओवादी

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया, “गुरुवार सुबह हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है।” पुलिस के अनुसार इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस के एक और अधिकारी ने कहा कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर लगाया गया आईईडी तलाशी अभियान के दौरान फट गया।

Read More: Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में पहले चरण का चुनाव आज, पीएम मोदी ने की वोटर्स से ये अपील

सुरक्षाबलों ने तेज किया अभियान

घटना के बाद उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। बताया जा रहा है कि नक्सली अब भी जंगल में छिपे हुए हैं। इस वजह से सुरक्षाबलों ने इस अभियान को तेज कर दिया है। अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं। हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ कई अभियान चलाया गया है। उनके खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। जुलाई में ही नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुआ था। जब नक्सलियों का संगठन कमजोर पड़ा तो वे जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इस दौरान जवानों को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button