भारत

Hookah Banned: कर्नाटक में बैन हुआ हुक्का, स्वास्थ्य मंत्री ने हेल्थ के लिए बताया हानिकारक, बोले- युवाओं के भविष्य को खराब कर रहा नशा

युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब से पूरे राज्य में हुक्का के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले की घोषणा कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने की है।

Hookah Banned in Karnataka: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, पूरे राज्य में हुक्का पर लगा बैन, अब नहीं होगी बिक्री


Hookah Banned in Karnataka: अक्सर बार या होटल में बैठ कर हुक्का का धुआं उड़ाने वाले लोगों को निराशा हाथ लगी है। कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने पूरे राज्य में हुक्के पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। राज्य में हुक्का उत्पादों की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश में युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है। हुक्के पर बैन का ऐलान कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव (Karnataka Health Minister Dinesh Gundu Rao) ने किया।

गुरुवार को माइक्रो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने इस बात की जानकारी दी। इसमें उन्होंने लिखा, “सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं की रक्षा के मकसद से कर्नाटक सरकार ने हुक्का पर बैन लगाने का निर्णय लिया है।” उन्होंने कहा कि धूम्रपान से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए हमने राज्य भर में हुक्का पर प्रतिबंध लगाकर निर्णायक कार्रवाई की है।

हुक्का धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू

इसके अलावा उन्होंने लिखा कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) में संशोधन करके कर्नाटक में हुक्का धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू किया गया है। उन्होंने आगे लिखा, “हमारी सरकार हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए काम कर रही है।”

We’re now on WhatsApp. Click to join

सितंबर में की थी घोषणा

इसके पहले स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सितंबर 2023 में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने और तंबाकू सेवन की कानूनी उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने की घोषणा की थी। उस समय, गुंडू राव ने कहा था कि हुक्के में इस्तेमाल की जाने वाली अज्ञात सामग्री संभावित रूप से नशे की लत का कारण बन सकती है। हालांकि उनके फैसले पर कर्नाटक के बार और रेस्तरां संगठन ने विरोध जताया था। अब हुक्का पर बैन के खिलाफ भी संगठन ने कोर्ट जाने के संकेत दिए हैं।

हरियाणा सरकार ने पिछले साल ही लगाया प्रतिबंध

पिछले साल इसी तरह का एक कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य भर में होटल, रेस्तरां, बार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को हुक्का परोसने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, हरियाणा में प्रतिबंध ग्रामीण क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक हुक्के पर लागू नहीं किया गया था।

Read More:- केजरीवाल की महारैली को देख कांग्रेस भी करेगी शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन: Hindi News Today

युवाओं के भविष्य को खत्म कर रहा नशा

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कुछ ही समय पहले पूरे राज्य में होटल, रेस्तरां, पब, बार और नाइट क्लब में हुक्का परोसने पर प्रतिबंध की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र भी लिखा था। विधानसभा अध्यक्ष ने हुक्का बार को हरियाणा की ज्वलंत समस्या बताते हुए इस पर गहरी चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि नशा हमारे युवाओं के स्वास्थ्य के साथ ही उनके भविष्य को भी अंधकारमय कर रहा है। उन्होंने हुक्का परोसने के खिलाफ सख्त कानून की मांग उठाई थी।

हुक्का पीने से आती है ये समस्याएं

  1. डैमेज हो जाते हैं फेफड़े
  2. दिल को भी पहुंचता है नुकसान
  3. ओरल हेल्थ भी होती है खराब
  4. बांझपन की होती है समस्या
  5. कैंसर और अन्य जानलेवा बीमारी होने का खतरा

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button