भारत

Hindi News Today: हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आज, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज पहुंचे दिल्ली

हरियाणा की 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और फिर स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा।

Hindi News Today: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश, चक्रवात दाना से इन राज्यों में बढ़ेंगी मुश्किलें


Hindi News Today: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम के दुराग्रही तरीकों के प्रति संतुलन के रूप में ब्रिक्स की भूमिका की प्रशंसा की। कजान में गुरुवार को संपन्न तीन दिवसीय सम्मेलन यह साबित करता है कि ब्रिक्स की मजबूती पुतिन की ताकत बढ़ाएगी। पुतिन ने अमेरिकी नेतृत्व वाले प्रयासों की विफलता पर प्रकाश डाला गया।

हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आज

हरियाणा की 15वीं विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और फिर स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। इस बार विधानसभा में 40 विधायक बिल्कुल नए हैं। दीपावली के बाद सरकार नियमित सत्र बुलाएगी। दीपावली के बाद नियमित सत्र के दौरान सभी विधायकों को नाम से सीट अलॉट की जाएगी।

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज पहुंचे दिल्ली

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज सातवें अंतरसरकारी परामर्श और जर्मन बिजनेस के 18वें एशिया प्रशांत सम्मेलन (एपीके 2024) में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत पहुंच गए। दिल्ली पहुंचने पर जर्मन चांसलर का स्वागत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया। वहीं शुक्रवार को जर्मन चांसलर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे

चक्रवात दाना से इन राज्यों में बढ़ेंगी मुश्किलें

चक्रवात ”दाना” के दस्तक देने से पहले विभिन्न स्थानों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और मिट्टी के घरों में रहने वाले लोगों को पहले निकाला जा रहा है। सी बीच में भी धारा 144 लगा दी गई है। समुद्र को जोड़ने वाले तटबंधों पर भारी वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई है। ”दाना” के प्रभाव से जगतसिंहपुर जिले में 88,000 लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

JNU के प्रोफेसर मजहर आसिफ बने Jamia के कुलपति

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के लिए नए कुलपति की घोषणा हो गई है। JNU के प्रोफेसर मजहर आसिफ इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे। वह शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। आसिफ ने गुवाहटी विश्वविद्यालय में 1996 में पर्शियन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। जेएमआई में कुलपति का पद नवंबर 2023 के बाद से ही खाली पड़ा था।

देश के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में सुधार

शिक्षा मंत्रालय वैसे भी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए विगत कई वर्षों से राज्यों पर लगातार दबाव बनाए हुए है। इसका असर यह रहा है कि कई राज्यों में पहले से स्थिति में सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश झारखंड गुजरात बंगाल छत्तीसगढ़ जैसे राज्य ऐसे हैं जहां शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।

भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान एवं धामरा बंदरगाह के बीच लैंडफाल करेगा तूफान

भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आगे बढ़ने की गति अभी 13 किमी प्रतिघंटा है। यह भुवनेश्वर के पास भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान एवं धामरा बंदरगाह के बीच लैंडफाल करेगा। इस दौरान समुद्र में दो मीटर तक लहरें उठ सकती हैं। उस वक्त हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है।

Read More: Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का बढ़ रहा है खतरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अलर्ट

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना को गुरुवार को देश का 51वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वह 11 नवंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर वर्तमान प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्होंने आठ नवंबर 2022 को प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button