भारत

Hindi News Today: दिल्ली-NCR में आज बारिश की वजह से मौसम रहेगा कूल, वहीं जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने थलसेना अध्यक्ष

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। रविवार की सुबह पटना व आसपास इलाकों में वर्षा से लोगों को राहत मिली है। पटना में 7.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरप्रदेश व बिहार के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।

Hindi News Today: टी20 जीत पर भड़की भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर, कहा ‘क्रिकेट के ओवरडोज से युवाओं की बुद्धि खराब’


Hindi News Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। लोग मॉनसूनी बारिश का आनंद उठा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर बारिश ने विकराल रूप ले लिए है। उत्तराखंड में एक दिन की बारिश से हरिद्वार और ऋषिकेश में बाढ़ जैसी हालात हो रखी है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के साथ-साथ उत्तराखंड में आज भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली के अलावा, बिहार, सिक्किम, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने थलसेना अध्यक्ष

भारतीय सेना के निवर्तमान प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। इससे पहले उन्हें औपचारिक विदाई दी गई। जनरल मनोज पांडे ने 26 महीने का शानदार कार्यकाल पूरा किया और दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नया सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह आज उन्होंने अपना कार्यभार संभाला।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी में सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा कि दिल्ली और इससे सटे राज्यों के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार रात तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकती है।

T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर नेहा सिंह राठौर का विवादित बयान

भारत 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। क्रिकेट प्रेमी से लेकर पूरा देश इस जीत के जश्न में डूबा हुआ है। शनिवार को फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की है। जहां इस जीत की खुशी देशभर के लोग मना रहे हैं वहीं भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर को ये रास नहीं आ रहा है। इस जीत पर खुशियां मनाते हुआ लोग नेहा सिंह राठौर को पसंद नहीं आ रहे है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर सिंगर ने क्रिकेट प्रेमी को जमकर लताड़ लगाई है। अपने सोशल मीडिया एक्स पर नेहा सिंह राठौर ने क्रिकेटप्रेमी से लेकर BCCI तक को जमकर लताड़ा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “क्रिकेट के ओवरडोज ने युवाओं की बुद्धि खराब कर दी है…उन्होंने आगे कहा, शाह के लड़के को यूं ही सचिव नहीं बनवाया गया था। ग्लैडिएटर फिल्म देखी है? जब भी बड़ा घोटाला करना होता था, रोम में बड़े-बड़े खेलों का आयोजन किया जाता था। जनता अपनी बर्बादी और दुख भूलकर खेलों में डूबी रहती थी और इधर खेला हो जाता था। देश का भी वही हाल कर दिया गया है।”

तमिलनाडु में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या में इजाफा

तमिलनाडु में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कलेक्टरेट के अनुसार तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में अवैध शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 65 हो गई है। दूसरी ओर बीती शाम राज्य भर के अस्पतालों से 148 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं 16 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

Read more: Delhi Rain Update: दिल्ली में आज भी होगी झमाझम बारिश, चार दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मानसून (Monsoon In Bihar) की सक्रियता बनी हुई है। रविवार की सुबह पटना व आसपास इलाकों में वर्षा से लोगों को राहत मिली है। पटना में 7.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरप्रदेश व बिहार के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-तड़क के साथ भारी व अति भारी वर्षा को लेकर चेतावनी (Heavy Rainfall Alert) जारी की गई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button