भारत

Hindi News Today: सुशील मोदी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, जानें भारत ने पीओके के हालात पर क्या कहा?

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। 72 वर्षीय मोदी कैंसर से पीड़ित थे और यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे।

Hindi News Today: लंदन में शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मौसम विभाग के मुताबिक बारिश एवं तेज आंधी की संभावना


Hindi News Today: सोरेन की अंतरिम जमानत पर तत्काल सुनवाई की मांग कर रहे वकील कपिल सिब्बल से कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बगैर आदेश नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया और सिब्बल के अनुरोध पर मामले को 17 मई को फिर सुनवाई पर लगाने का आदेश दिया।

लंदन में शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

बता दें कि ना सिर्फ गुलाम कश्मीर बल्कि इस विरोध प्रदर्शन की आवाज लंदन में भी उठ रहे हैं। कई लोगों ने लंदन में भी पीओके के हालात पर चिंता जाहिर की। पीओके में हो रही हिंसा की चर्चा दुनियाभर में हो रही है, जिसकी वजह से शहबाज सरकार को काफी फजीहत का भी सामना करना पड़ा रहा है।

सुशील मोदी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। 72 वर्षीय मोदी कैंसर से पीड़ित थे और यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। सुशील मोदी ने पिछले महीने ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी सार्वजनिक की थी कि उन्हें कैंसर हो गया है

भारत ने पीओके के हालात पर क्या कहा?

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र के विलय पर भारत के रुख को दोहराया और कहा कि एक दिन हम पीओके पर अवैध कब्जा खत्म कर देंगे और पीओके भारत में शामिल हो जाएगा।

बारिश एवं तेज आंधी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सा, झारखंड और बिहार के जिस हिस्से में अभी बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं, वह हिस्सा भी बढ़ती गर्मी से अछूता नहीं रह पाएगा। सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश और दक्षिण के मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इस दौरान दक्षिण भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश एवं तेज आंधी की संभावना है।

नफरत फैलाने के आरोप में समाचार चैनल और एंकर पर FIR दर्ज

एक टेलीविजन कार्यक्रम में एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप में एक समाचार चैनल और उसके एक एंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार हाल में हिंदुओं की घटती आबादी और मुस्लिम की बढ़ती आबादी पर एक रिपोर्ट को गलत तरीके से पेश करने पर यह शिकायत की गई थी। एंकर EAC के वर्किंग पेपर पर आधारित एक कार्यक्रम को पेश कर रहा था।

TVS ने लॉन्‍च किए IQube Electric Scooter के नए वेरिएंट

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS की ओर से Electric Scooter के तौर पर iQube को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के नए वेरिएंट्स को लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की ओर से इन वेरिएंट्स में क्‍या खासियत दी गई हैं और इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

Read More: Hindi News Today: जानिए कहां कितने सीटों पर हो रही आज वोटिंग? इन 10 राज्यों में मौसम रहेगा कूल-कूल

मुकेश सहनी और कांग्रेस के साथ हो गया घात

देश में अब तक चार चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है। अब पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होने वाला है। इस बीच मुकेश सहनी और कांग्रेस के साथ घात हो गया है। दो कद्दावर नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। दोनों अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें सम्राट चौधरी ने सदस्यता दिलाई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button