भारत

Hindi News Today: हरियाणा में शानदार जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार, अमेरिका में तबाही मचाने आ रहा विनाशकारी तूफान

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में मिली शानदार जीत के लिए राज्य की जनता का हृदय से आभार जताया है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नतीजों को लेकर कहा कि उन्हें भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है।

Hindi News Today: हरियाणा हारने के बाद दोहरी हुई कांग्रेस की चुनौती, बांग्लादेश में दुर्गा पूजा की रंगत फीकी


Hindi News Today: शिरडी साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट को देश और दुनियाभर से आने वाले भक्त गुमनाम दान देते हैं। इस दान पर आयकर विभाग की छूट मिलेगी या नहीं इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा शिरडी साईंबाबा संस्थान गुप्त दान पर टैक्स छूट के लिए पात्र है। संस्थान महाराष्ट्र के शिरडी में प्रशासनिक निकाय है।

हरियाणा में भाजपा ने बनाया रिकॉर्ड

10 साल हरियाणा की सत्ता में काबिज रहने के बावजूद भाजपा ने लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। मगर इस बार की जीत पिछले दो बार से खास है। इस बार भाजपा ने हरियाणा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 2014 में मोदी लहर से ज्यादा भाजपा को वोट और सीट विधानसभा चुनाव 2024 में मिले हैं।

हरियाणा में शानदार जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में मिली शानदार जीत के लिए राज्य की जनता का हृदय से आभार जताया है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नतीजों को लेकर कहा कि उन्हें भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

इन राज्यों में विधानसभा उपचुनाव आज

लोकसभा चुनाव के महासमर के बाद बुधवार को पंजाब हिमाचल बिहार मध्य प्रदेश बंगाल उत्तराखंड और तमिलनाडु में विधानसभा उपचुनाव में मतदान होगा। पंजाब में जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपचुनाव के लिए जालंधर में किराए पर मकान लेकर वहीं अस्थायी ठिकाना बनाया है जबकि रूपौली सीट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भविष्यवाणी और विपक्षी दल राजद के नए समीकरण के बीच सीधा मुकाबला है।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा की रंगत फीकी

बुधवार से शुरू हो रही दुर्गा पूजा की रंगत बांग्लादेश में फीकी नजर आ रही है। बांग्लादेश संयुक्त अल्पसंख्यक गठबंधन ने एक रैली आयोजित कर कहा कि पूरे देश में अल्पसंख्यक समुदाय 5 अगस्त से आगजनी बर्बरता लूटपाट जबरन कब्जा हत्या बलात्कार निर्वासन की धमकी और हत्याओं सहित अत्याचार का सामना कर रहा है। सभी पूजा संचालकों से अपील की गई है कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करें।

नेपाल से भारत में घुसपैठ की कोशिश ब्राजील नागरिक गिरफ्तार

एसएसबी के जवानों ने सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल के पास से एक ब्राजील के नागरिक को पकड़ा है। उसके पास पासपोर्ट तो मिला लेकिन भारत प्रवेश का कोई वीजा नहीं था। पकड़े गए ब्राजील के नागरिक की पहचान जोआक्विम दोस संतोषनेटो के रूप में हुई है। वह पेशे से वेबसाइट डिजाइनर है। उसके पास से एक लैपटाप भी बरामद हुआ है।

अमेरिका में तबाही मचाने आ रहा विनाशकारी तूफान

अमेरिका में तूफान मिल्टन से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी नागरिकों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह सदी का सबसे भयानक तूफान हो सकता है। इस बीच बाइडन ने अपनी जर्मनी और अंगोला की यात्रा को टाल दिया है। अमेरिका में अभी तक कुल 2100 फ्लाइट को रद किया गया है।

हरियाणा हारने के बाद दोहरी हुई कांग्रेस की चुनौती

चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस हरियाणा में अपनी बंपर जीत को तय मानकर चल रही थी। मगर नतीजों ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता हथियाने में कामयाब रही। अब हरियाणा के चुनाव परिणामों का असर झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पड़ना तय हैं। दरअसल इन परिणामों से सहयोगी दलों को कांग्रेस पर दबाव बनाने का मौका मिल गया है।

Read More: Hindi News Today: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए किसकी बनेगी सरकार

इस कारण से आगरा में तीन दिन रहेगा रूट डायवर्ट

दुर्गा पूजा और विजयदशमी के अवसर पर आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर तीन दिनों तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 10 से 12 अक्टूबर तक प्रतिमा विसर्जन और जुलूसों के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। यातायात पुलिस ने बदलाव के लिए एडवायजरी जारी की है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button