भारत

Hindi News Today: झारखंड सरकार ने इन विभागों के लोगों के लिए खोला खजाना, आज नोएडा आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं। इसको देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Hindi News Today: प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद टी64 में गोल्‍ड मेडल जीता, तेज रफ्तार बाइक तालाब में गिरी तीन लोग डूबे


Hindi News Today: कांग्रेस ने हरियाणा में पहली सूची जारी कर दी। 32 सीटों पर उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने सभी 28 विधायकों को फिर से मौका दिया है। साथ ही हुड्डा और सैलजा का भी ध्यान रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी परंपरागत गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव लड़ेंगे। कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के नामों की घोषणा अभी नहीं हुई है।

आज नोएडा आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं। इसको देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दफ्तर जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले रूट का पता होना जरूरी है। अन्यथा वे घंटों जाम में फंस सकते हैं।

एमपी में इंटरसिटी एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

इंदौर से जबलपुर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने वाली थी। ट्रेन जब प्लेटफॉर्म से करीब 200 मीटर दूर थी तभी उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप

ट्रेन जब प्लेटफॉर्म से करीब 200 मीटर दूर थी, तभी उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रवीण कुमार के गोल्‍ड मेडल जीतने का संकल्‍प हुआ पूरा

भारत के प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में ऊंची कूद टी64 में गोल्‍ड मेडल जीता। प्रवीण ने डेढ़ महीने पहले संकल्‍प लिया था कि पेरिस में गोल्‍ड जीतकर ही लौटेंगे। वह इसे संकल्‍प को पूरा करने में कामयाब रहे। प्रवीण को अपने छोटे पैर के कारण काफी कुछ झेलना पड़ा। मगर उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करके अपना लक्ष्‍य हासिल किया।

झारखंड सरकार ने इन विभागों के लोगों के खोला लिए खजाना

झारखंड सरकार की कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें अधिवक्ताओं सहायक पुलिस कर्मी छात्र-छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया गया है। वहीं मंईयां सम्मान योजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। इस योजना में 8 लाख और महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

Read More:

Small Savings Schemes New Rules: 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे सुकन्या समृद्धि योजना और PPF के नए नियम, ये होंगे लाभ

तेज रफ्तार बाइक तालाब में गिरी तीन लोग डूबे

जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार बाइक अचानक तालाब में गिर गई। उसपर सवार तीन लोग डूब गए। परिवार को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। तीन बाइक सवार में एक की मौत हो गई तो एक लापता है। वहीं एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की वजह लापरवाही बताई जा रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button