भारत

Hindi News Today: दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, श्रीलंका में लॉन्च हुआ यूपीआई

भारत से श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों के लिए एक खुशखबरी है। अब श्रीलंका में पेमेंट करने के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि श्रीलंका में अब फोनपे यूपीआई लॉन्च किया गया जिससे भारतीय सैलानी आसानी से पेमेंट कर पाएंगे।

Hindi News Today: चेन्नई-त्रिची नेशनल हाईवे पर बस और लॉरी की भीषण टक्कर, 4 की मौत 15 से अधिक लोग घायल


Hindi News Today:दिल्ली-एनसीआर में आज से गर्मी का सितम और बढ़ने वाला है। IMD की मानें तो आज से तापमान में भारी इजाफा देखने को मिलेगा और लोगों के पसीने छूटेंगे। लू को लेकर भी येलो अलर्ट (Heat Wave Yellow Alert) जारी किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने इसी के साथ मानसून को लेकर एक खुशखबरी भी दी है।

चेन्नई-त्रिची नेशनल हाईवे पर बस और लॉरी की भीषण टक्कर

चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदुरन्थाकम में एक बस और लॉरी की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और करीब 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस घटना की जानकारी पदलम पुलिस ने दी है।

श्रीलंका में लॉन्च हुआ यूपीआई

भारत से श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों के लिए एक खुशखबरी है। अब श्रीलंका में पेमेंट करने के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि श्रीलंका में अब फोनपे यूपीआई लॉन्च किया गया जिससे भारतीय सैलानी आसानी से पेमेंट कर पाएंगे। फोनपे ने बुधवार को लंकापे के साथ साझेदारी की घोषणा की। लेनदेन को यूपीआई और लंकापे नेशनल पेमेंट नेटवर्क सुलभ बनाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान में इजाफा होगा और यह कल 44 डिग्री तक जा सकता है। इसी के साथ आईएमडी ने लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। शनिवार को हीटवेव का येलो अलर्ट (Heat Wave Yellow Alert) जारी किया गया है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

क्या पश्चिम बंगाल और पंजाब में बढ़ेगा ओबीसी आरक्षण का कोटा?

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने पश्चिम बंगाल व पंजाब की राज्य सरकारों से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के अपने कोटे को बढ़ाने का सुझाव दिया है। आयोग ने दोनों राज्यों को लिखे पत्र में पंजाब को राज्य सरकार की नौकरियों में ओबीसी आरक्षण को 13 प्रतिशत व शैक्षणिक संस्थानों के दाखिले में 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की सिफारिश की है।

Read More: Hindi News Today: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल?

CAA के तहत इतने लोग बन गए भारत के नागरिक

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता प्रमाणपत्रों का पहला सेट बुधवार को जारी किया गया। केंद्र सरकार द्वारा 14 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। सीएए प्रमाणपत्र जारी होने के बाद पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। आवेदन ऑनलाइन संसाधित होने के बाद 14 लोगों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button