भारत

Hindi News Today: आज भारत लाया जाएगा देश का दुश्मन तहव्वुर राणा, प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक की कर दी गई हत्या

आतंकी डेविड हेडली को मदद पहुंचाने वाले और मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। आज यानी बुधवार को उसे भारत लाने की उम्मीद है। भारत लंबे समय से राणा के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा था।

Hindi News Today: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को मारी टक्कर, यूपी के जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव


Hindi News Today: दिल्ली के विज्ञान भवन में आज ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ मनाया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने अन्य लोगों के साथ नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में नवकार महामंत्र का जाप किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत यानी विकास भी विरासत भी है। इस दौरान उन्होंने 9 संकल्पों पर बात की। जिनमें पानी बचाने से लेकर पेड़ का जिक्र भी किया गया है।

आज भारत लाया जाएगा देश का दुश्मन तहव्वुर राणा

आतंकी डेविड हेडली को मदद पहुंचाने वाले और मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। आज यानी बुधवार को उसे भारत लाने की उम्मीद है। भारत लंबे समय से राणा के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा था। पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा एक कनाडाई नागरिक है। वह लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य रहा है।

राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो

राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल से गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम सीधे सिरसा के लिए रवाना हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह पौने सात बजे रहीम का काफिला रोहतक की सुनारिया जेल से निकला है।

देश के कई राज्यों में गर्मी का दौर हुआ शुरू

देश के कई राज्यों में गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में लू चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र हरियाणा चंडीगढ़ और पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है। वहीं IMD ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक की कर दी गई हत्या

बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां प्रेम-प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि कोचिंग चलाने वाले युवक को पहले घर से अगवा किया गया, फिर अमानवीय तरीके से यातनाएं दी गईं। उसे करंट लगाया, नाखून उखाड़े और फिर मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात से गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को मारी टक्कर

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के बड़ा बाजार रोड पर तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें पांच UPSC की तैयारी कर रहे छात्र हैं। एक घायल को छोड़ बाकी की हालत स्थिर है। आरोपी ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया गया। हादसे से गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया है। पुलिस जांच और कार्रवाई जारी है।

Read More: Hindi News Today: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून पर मचा बवाल, राष्ट्रपति मुर्मु ने पुर्तगाल के चर्च का दौरा किया

यूपी के जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज में एक साल के तेंदुए का शव मिला है। वन अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तेंदुए की मौत दूसरे तेंदुए के साथ संघर्ष के बाद हुई होगी। इस साल इस क्षेत्र में तेंदुए की यह तीसरी मौत है। साल 2024 में इसी प्रभाग में चार तेंदुए और एक बाघ की मौत हो गई थी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button