Hindi News Today: वक्फ बिल को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, पुर्तगाल के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
रामनवमी के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वे राम भजन और भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। नीतीश कुमार ने 'सिया राम' का जाप करते हुए भक्तिमय माहौल में हिस्सा लिया।

Hindi News Today: रामनवमी पर पटना में निकली शोभायात्रा सीएम भी हुए शामिल, आज बिहार दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी
Hindi News Today: दिल्ली के शाहीन बाग में वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में धन्यवाद यात्रा आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी शामिल हुए। सिद्दीकी ने वक्फ कानून की सराहना करते हुए कहा कि यह पिछड़े मुस्लिम, महिलाओं और विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देता है।
वक्फ बिल को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ बिल को लेकर हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की। स्पीकर द्वारा अनुमति न मिलने पर सत्ता पक्ष के विधायक सदन के बेल में पहुंच गए। भाजपा विधायकों ने स्पीकर के आदेश का स्वागत किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने वक्फ बिल नामंजूर के नारे लगाए।
पुर्तगाल के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंच गई हैं। यह यात्रा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो दे सूज़ा के आमंत्रण पर हो रही है। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। राष्ट्रपति मुर्मू इस दौरे के दौरान भारतीय समुदाय से मिलेंगी और सांस्कृतिक शैक्षणिक तथा व्यापारिक क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगी।
रामनवमी पर पटना में निकली शोभायात्रा सीएम भी हुए शामिल
रामनवमी के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वे राम भजन और भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। नीतीश कुमार ने ‘सिया राम’ का जाप करते हुए भक्तिमय माहौल में हिस्सा लिया।
आज बिहार दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 तारीख को बिहार के बेगूसराय में ‘पलायन, रुको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा कन्हैया कुमार के नेतृत्व में चल रही है। राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश में बिहार के युवाओं से व्हाइट टी-शर्ट पहनकर यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और सरकारी नौकरियों में कमी जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।
अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारिकाधीश की पदयात्रा पूरी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी की पदयात्रा नौवें दिन यानी रामनवमी के दिन भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका पहुंचकर समाप्त हुई। इस पदयात्रा के पूरे होने से 2 किलोमीटर पहले पत्नी राधिका और मां नीता अंबानी भी उनके साथ जुड़ीं।
हुबली के पास भीषण सड़क हादसा
कर्नाटक में हुबली के पास रविवार को पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक लिंगराज नगर हुबली के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पूरे प्रकरण में हुबली ग्रामीण पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।
रामनवमी के दिन प्रयागराज के बाहरिया क्षेत्र में माहौल हुआ तनावपूर्ण
रामनवमी के पावन अवसर पर प्रयागराज के बाहरिया क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ युवकों ने गाज़ी मियां की दरगाह पर भगवा झंडा फहरा दिया। यह घटना सिकंदरा इलाके में स्थित दरगाह पर हुई, जहां सुहैल देव संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दरगाह की छत पर चढ़कर नारेबाजी और भगवा झंडा फहराया।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com