भारत

Hindi News Today: पीएम मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा तीन जुलाई को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू राजभवन में नए मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Hindi News Today: अफ्रीकी देश माली में अल कायदा ने तीन भारतीयों को किया अगवा, दिल्ली-यूपी में आज जमकर बरसेंगे बादल


Hindi News Today: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं। पटना में बिहार बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसकी अगुवाई राजनाथ सिंह ने की। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

पीएम मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित

पीएम मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि घाना की विकास यात्रा में भारत न केवल भागीदार है बल्कि सह-यात्री भी है। बुधवार रात पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना पहुंचे मोदी ने वहां के राष्ट्रपति जान द्रमानी महामा से बातचीत के बाद यह बात कही। मोदी और महामा के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान भारत और घाना के बीच चार समझौते भी हुए।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा तीन जुलाई को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू राजभवन में नए मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। संवैधानिक नियम के अनुसार मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य हो सकते हैं। एक मंत्री पद खाली पड़ा है। सूत्रों ने बताया कि कम से कम पांच भाजपा विधायक मंत्री पद के दावेदार हैं।

अफ्रीकी देश माली में अल कायदा ने तीन भारतीयों को किया अगवा

माली में तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया है। भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और माली सरकार से अपहृत भारतीयों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का आग्रह किया है। आशंका है कि इस अपहरण में अल-कायदा का हाथ हो सकता है। यह घटना कायस शहर स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में हुई।

स्पाइसजेट विमान की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ा

गोवा से पुणे के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान की खिड़की का फ्रेम बीच हवा में ही उखड़ गया। गनीमत रहा कि यात्रियों की सुरक्षा पर इसका असर नहीं पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि मानक रखरखाव प्रक्रियाओं के अनुसार पुणे हवाई अड्डे पर विमान उतरने के बाद फ्रेम को ठीक कर दिया गया। स्पाइसजेट ने अन्य विवरण साझा नहीं किए।

दिल्ली-यूपी में आज जमकर बरसेंगे बादल

उत्तर भारत में अब मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा और राजस्थान में अगले कई दिनों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। मध्य प्रदेश झारखंड और ओडिशा में कुछ दिनों में भी भारी बारिश हो सकती है।

अग्निशमन विभाग के NOC के बिना ही चल रही थी सिगाची फार्मा कंपनी

हैदराबाद के पास संगारेड्डी जिलान्तर्गत पाशमीलारम इंडस्ट्रीयल एस्टेट में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड नामक फार्मास्युटिकल कंपनी अग्निशमन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बिना ही चल रही थी। इसकी जानकारी देते हुए एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दो दिन पहले हुए विस्फोट के बाद मलबा हटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

विदेश में नौकरी करने वाले भारतीयों का PF मिलेगा वापस

भारत विदेशों में काम कर रहे उन भारतीयों को सामाजिक सुरक्षा अंशदान वापस दिलाने की कोशिश कर रहा है जो नौकरी के बाद स्वदेश लौट आते हैं। इसके लिए ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों में सामाजिक सुरक्षा समझौते को शामिल किया जा रहा है।

Read More: Hindi News Today: पीएम मोदी ब्राजील समेत 5 देशों के दौरे पर हुए रवाना, बिहार चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की मीटिंग

जेपी नड्डा की जगह नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की तैयारी में BJP

भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। बीजेपी के संविधान के अनुसार 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। पुडुचेरी और मिजोरम में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button