भारत

Hindi News Today: चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया, दिल्ली सहित उत्तर भारत में गर्मी से त्राहिमाम

चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया है। चीन ने अपने परमाणु शस्त्रागार को जनवरी 2024 में 500 कर दिया है। जनवरी 2023 में चीन के पास 410 परमाणु हथियार थे।

Hindi News Today: नीरज चोपड़ा करेंगे ओलंपिक की तैयारी शुरू, 90 मीटर के मार्क पर रहेंगी नजरें

 

Hindi News Today: केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर भाजपा कहा कि राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने और उनकी बहन के उस सीट से उपचुनाव लड़ने के फैसले से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार की कंपनी है। इस फैसले से यह भी साबित होता है कि गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत उनके बेटे के पास ही रहेगी।

दिल्ली सहित उत्तर भारत में गर्मी से त्राहिमाम

नौतपा भले ही 15 दिन पहले समाप्त हो गया हो लेकिन उत्तर भारत के अधिकांश राज्य अभी भी बुरी तरह से तप रहे हैं। चिलचिलाती धूप एवं भीषण लू के बीच हर जगह त्राहिमाम वाली स्थिति बनी हुई है। जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो रहा है। पश्चिमी हवाएं इतनी मजबूती से चल रही हैं कि मानसून को बल देने वाली पूर्वी हवाएं कमजोर पड़ रही हैं।

परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकला भारत

परमाणु हथियारों के मामले में भारत ने पाकिस्तान पीछे कर दिया है। दरअसल भारत के पास कुल 172 परमाणु बम हैं। अभी तक पाकिस्तान के पास 170 बम ही हैं। पिछले एक साल में भारत ने आठ नए परमाणु बमों का निर्माण किया है जबकि पाकिस्तान ने कोई नया परमाणु बम नहीं बनाया। चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया है।

नीरज चोपड़ा की नजरें 90 मीटर मार्क पर

नीरज चोपड़ा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को जर्मनी के किशोर एथलीट मैक्स डेहनिग की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जो 90 मीटर तक भाला फेंकने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। नीरज की कोशिश होगी कि वह 90 मीटर का मार्क पार करें जिसकी उम्मीद उनसे लंबे समय से है।

40 डिग्री से नीचे नहीं आया तापमान

इस बार एक माह से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अधिकतम तापमान एक बार भी 40 डिग्री से नीचे नहीं आया। घरों से लेकर दफ्तरों तक लोग परेशान हैँ। एसी व कूलर तक फेल हो रहे हैं। दिन के समय तो सड़कों-बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहता है। बिजली की मांग लगातार रिकार्ड तोड़ रही है, बिजली बिल का खर्च भी बढ़ गया है। सिर्फ मैदानी इलाकों में ही नहीं, पहाड़ों तक पर गर्मी के रिकार्ड टूट रहे हैं। लोग राहत के लिए पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं मगर वहां भी गर्मी से बुरा हाल है।

चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया

चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया है। चीन ने अपने परमाणु शस्त्रागार को जनवरी 2024 में 500 कर दिया है। जनवरी 2023 में चीन के पास 410 परमाणु हथियार थे। चीन ने पहली बार कुछ हथियारों को हाई आपरेशनल अलर्ट मोड पर भी रखा है।

Read More: Bharwan parwal recipe: इस तरह घर पर बनाएं भरवां परवल, स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी शानदार

बैक गियर में थी कार एक्सीलेटर दबाते ही खाई में गिरी

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सोमवार को कार के खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार बैक गियर में थी जैसे ही महिला ने एक्सीलेटर दबाया कार खाई में गिर गई। महिला दोस्त के साथ कहीं जा रही थी। उसका दोस्त शिवराज मुले वीडियो बना रहा था वहीं महिला कार चला रही थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button