भारत

आज अयोध्या जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, नए वर्ष में बिहार को मिलेगा अनोखा तोहफा: Hindi News Today

उत्तर प्रदेश में 2,532 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द भर्ती की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेज दिया है। स्नातकोत्तर (पीजी) यानी एमडी व एमएस जैसे पाठ्यक्रम पास अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। विशेषज्ञ डाक्टरों में 268 पद सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों के हैं।

आज होगा राजस्थान कैबिनेट का विस्तार, घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट: Hindi News Today


Hindi News Today:अयोध्या के राम मंदिर के मूल गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित होने वाला रामलला का विग्रह श्याम वर्ण का होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मूर्ति चयन के लिए शुक्रवार को गुप्त मतदान किया। इसका परिणाम तो पांच से दस जनवरी के बीच सार्वजनिक किया जाएगा, लेकिन सूत्रों ने बताया, रामलला के जिस विग्रह को ट्रस्ट के अधिकाधिक सदस्यों ने पसंद किया, उसे अरुण योगीराज ने कर्नाटक की श्याम शिला से निर्मित किया है।

आज अयोध्या जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या कार्यक्रम का रोड शो, परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के अलावा जनसभा भी इसी साढ़े तीन घंटे के शेडयूल में है। आज प्रधानमंत्री कुल 15 हजार 709 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह कुल 12 हजार 405 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व तीन हजार 304 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे इनमें 11 हजार 130 करोड़ रुपये की परियोजनाएं अयोध्या से संबंधित हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

आज होगा राजस्थान कैबिनेट का विस्तार

राजस्थान कैबिनेट का विस्तार शनिवार को होगा। कैबिनेट में भाजपा नए और अनुभवी चेहरों के साथ-साथ जातिगत समीकरणों के बीच संतुलन बनाना चाहती है। कैबिनेट में उम्मीद है कि 22 से 25 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, कैबिनेट में उन सांसद और विधायकों को भी जगह देने की उम्मीद है जिन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दिया है।

घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट

उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी उड़ानें और ट्रेन संचालन बाधित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेन भी 20 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों में ज्यादा दिखेगा। इस वजह से तापमान में गिरावट होगी।

नए वर्ष में बिहार को मिला तोहफा

नए वर्ष पर बिहार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। यह ट्रेन समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत चलाई जाएगी। इसका रूट दरभंगा से आनंद विहार के लिए होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे में पहली अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन शनिवार यानी आज हो रहा है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही चक्रधरपुर मंडल में भी नई अमृत भारत ट्रेन की शुरूआत होगी।

Read More: दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल यूपी में मौजूद, गिनीज बुक में विधालय का नाम शामिल: Biggest School In the World

2030 तक बढ़ जाएगी हजारों ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्वास दिलाया है कि 2030 तक इतनी अधिक ट्रेनें हो जाएंगी कि यात्रियों की प्रतीक्षा सूची की समस्या समाप्त हो जाएगी। वह शुक्रावर को उप्र के बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button