भारत

Hindi News Today: प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का आज करेंगे उद्घाटन, बिहार के रोहतास में हुआ भीषण सड़क हादसा

दिल्ली भाजपा को नया मुख्यालय मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली इकाई पिछले 35 वर्षों से पंत मार्ग स्थित कार्यालय से काम कर रही थी।

Hindi News Today: एशिया कप में भारत की शानदार जीत पर झूमे लोग, IAS राजीव वर्मा होंगे दिल्ली के नए मुख्य सचिव


Hindi News Today: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा की है। इस समिति में केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों सांसदों विधायकों पूर्व सांसदों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति का मुख्य कार्य प्रचार अभियान की रणनीति बनाना और उसे बूथ स्तर तक लागू करना है। सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का आज करेंगे उद्घाटन

दिल्ली भाजपा को नया मुख्यालय मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली इकाई पिछले 35 वर्षों से पंत मार्ग स्थित कार्यालय से काम कर रही थी। वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि 9 जून 2023 को जेपी नड्डा ने कार्यालय के लिए भूमिपूजन किया था। नए भवन में दो बेसमेंट और कई आधुनिक सुविधाएं हैं।

IAS राजीव वर्मा होंगे दिल्ली के नए मुख्य सचिव

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजीव वर्मा को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले 1989 बैच के आईएएस ऑफिसर धर्मेंद्र मुख्य सचिव का पद संभाल रहे थे, जो 30 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे।

बिहार के रोहतास में हुआ भीषण सड़क हादसा

रोहतास में तिलौथू-डेहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट को मिले 24 नए जज

केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में 24 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. 10 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों को जज बनाया गया है. कर्नाटक हाई कोर्ट में तीन और हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में दो नए जज नियुक्त हुए हैं.

एशिया कप में भारत की शानदार जीत पर झूमे लोग

एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत का गोरखपुर में जोरदार जश्न मनाया गया। खेल प्रेमियों ने पटाखे फोड़े मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। युवाओं ने तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया। तिलक वर्मा और शिवम दूबे के शानदार प्रदर्शन की खूब चर्चा हुई। इस जीत ने भारत के खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया।

अमेरिका के पूर्वी तट पर मंडरा रहा है तूफान इमेल्डा का खतरा

तूफान इमेल्डा के कुछ दिनों में अमेरिका के पूर्वी तट से टकराने की आशंका है। 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है जबकि उत्तरी कैरोलिना में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है।

युद्धविराम के प्रयासों के बीच जारी हैं इजरायली हमले

गाजा में इजरायल के हमले जारी हैं जहां इजरायली सेना और हमास के बीच भीषण लड़ाई चल रही है। ताजा हमलों में मरने वालों की संख्या 66 हजार के पार हो गई है। इजरायली सेना ने गाजा में आतंकियों के 140 ठिकानों को निशाना बनाया है। हमास ने कहा है कि इजरायली हमलों के चलते दो बंधकों से संपर्क टूट गया है।

Read More: Read More: Hindi News Today: सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुई डिफेंस डील, उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

तमिलनाडु भगदड़ को लेकर DMK के निशाने पर आए विजय

तमिलनाडु के करूर में तमिलागा वेट्री कड़गम प्रमुख विजय की रैली में भगदड़ मचने से 40 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए। डीएमके सांसद कनिमोझी ने एक्टर विजय पर निशाना साधा। TVK ने डीएमके पर आपराधिक साजिश का आरोप लगाया है और मद्रास हाईकोर्ट में एसआईटी गठित करने की याचिका दायर की है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button