भारत

Hindi News Today: बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया बिहार का चुनाव प्रभारी, पीएम मोदी से मिले रूस के उपप्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। यह योजना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

Hindi News Today: मानसून की विदाई के साथ बिहार में आज होगी झमाझम बारिश, आज चुनावी मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी


Hindi News Today: राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से पहले अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अति पिछड़ा वर्ग के सामाजिक आधार को चुनौती दी है। कांग्रेस जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों पर राजद और सपा जैसे दलों से आगे निकल रही है। राहुल गांधी के इस कदम से सपा और राजद की चिंता बढ़ सकती है।

बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया बिहार का चुनाव प्रभारी

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अक्टूबर में हो जाएगा। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस लिया है। इस बीच बीजेपी ने बिहार में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा सीआर पाटिल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आज चुनावी मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिहार में अपनी पहली चुनावी सभा मोतिहारी से शुरू करेंगी। इससे पहले वे पटना के सदाकत आश्रम में महिला संवाद भी करेंगी। मोतिहारी का चुनाव प्रतीकात्मक है क्योंकि यहां से गांधीजी ने सत्याग्रह शुरू किया था। कांग्रेस का लक्ष्य जातीय समीकरणों को साधकर गठबंधन में अपनी स्थिति मजबूत करना और भाजपा-जेडीयू के गढ़ को चुनौती देना है। प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण पर भी ध्यान केंद्रित करेंगी।

मुजफ्फरपुर में घर में लगी आग में बैंक मैनेजर समेत 5 झुलसे

मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में एक घर में दीप प्रज्वलित करते समय आग लगने से बैंक मैनेजर समेत पांच लोग झुलस गएगंभीर हालत में उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना देर रात तीन बजे घटी। अस्पताल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

मानसून की विदाई के साथ बिहार में आज होगी झमाझम बारिश

दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम शुष्क है उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है लेकिन 28 से 30 सितंबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में बारिश की चेतावनी है।

पीएम मोदी से मिले रूस के उपप्रधानमंत्री

रूस के उपप्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक व‌र्ल्ड फूड इंडिया 2025 के अवसर पर आयोजित की गई जिसमें दोनों नेताओं ने कृषि उर्वरक खाद्य प्रसंस्करण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया। खासतौर पर कृषि खाद्य प्रसंस्करण और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देने की बात कही गई।

बिहार में आज लॉन्च होगी महिला रोजगार योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। यह योजना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में सीधे 10,000 की राशि हस्तांतरित की जाएगी। यह राशि महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने में सहायता करेगी। छह महीने बाद, रोजगार की प्रगति का आकलन किया जाएगा।

Read More: Hindi News Today: सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुई डिफेंस डील, उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

कोल इंडिया ने दिवाली से पहले ही की पैसों की बारिश

कोल इंडिया ने अपने 2.20 लाख कर्मचारियों के लिए दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा की है। इस साल उन्हें 1.03 लाख का बोनस मिलेगा जो पिछले साल के 93750 से अधिक है। प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच कई घंटों की बातचीत के बाद इस राशि पर सहमति बनी। बोनस की कुल राशि लगभग 2100 करोड़ है जो आज ही कर्मचारियों के खातों में भेज दी जाएगी

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button