भारत

Hindi News Today: ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अज्ञात वाहन ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आजमगढ़ के बस चालक शिवधारी यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News Today: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद सुरक्षा पर सख्त हुई सरकार, गोपालगंज में पुलिस और अपराधी को बीच मुठभेड़


Hindi News Today: कंबोडिया और थाईलैंड ने सीमा विवाद को लेकर एक दूसरे पर जमकर हमले किए। वहीं कंबोडिया के संयुक्त राष्ट्र में दूत ने शुक्रवार को कहा कि वह थाईलैंड के साथ तत्काल युद्धविराम चाहता है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच लगातार दूसरे दिन भी घातक हमले हुए। अब बैंकॉक ने भी बातचीत के लिए खुलेपन का संकेत दिया।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को इस संकट पर एक आपातकालीन बैठक बुलाई।

ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार उन्हें 75% अप्रूवल रेटिंग मिली है। यह सर्वे 4 से 10 जुलाई के बीच किया गया था जिसमें 20 से अधिक देशों के नेताओं को शामिल किया गया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली-जे म्युंग दूसरे स्थान पर हैं जबकि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई तीसरे स्थान पर हैं।

गोपालगंज में पुलिस और अपराधी को बीच मुठभेड़

गोपालगंज पुलिस ने गोरखपुर से 25 हजार के इनामी बदमाश अजय नट को गिरफ्तार किया। मिरगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान अजय नट के पैर में गोली लगी। अजय पर लूट क्षति और हत्या के प्रयास जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। मुठभेड़ जिग्ना धला के पास हुई जहां अजय ने पुलिस पर फायरिंग की थी।

दिल्ली में अवैध हथियार और नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय हथियार और नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह सोशल मीडिया के जरिए संचालन करता था और मध्य प्रदेश, बिहार से हथियार मंगवाता था। बरामदगी में पिस्टल, कारतूस, नकली नोट और बुलेटप्रूफ SUV शामिल हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड शम्सु खान है, जिसकी तलाश यूपी ATS को पहले से थी।

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने बुलंद की आवाज

गोरखपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि निजीकरण हर जगह विफल रहा है फिर भी बिजली निगम प्रबंधन मनमानी कर रहा है। समिति के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध किया और कहा कि निजीकरण का विफल प्रयोग उत्तर प्रदेश की जनता पर न थोपा जाए। उन्होंने कर्मचारियों के योगदान को भी रेखांकित किया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अज्ञात वाहन ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आजमगढ़ के बस चालक शिवधारी यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: Hindi News Today: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, SIR पर सवाल उठाने पर JDU सांसद को नोटिस

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद सुरक्षा पर सख्त हुई सरकार

12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने देश को हिला दिया था। एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 260 से अधिक लोगों की जान चली गई। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सरकार और एअर इंडिया मिलकर काम कर रहे हैं। टाटा कंपनी सरकार के साथ लगातार उच्च-स्तरीय बैठकें कर रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button