भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को वापस मिला उनका पुराना सरकारी बंगला, बोले पूरा देश मेरा घर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद मंगलवार को उनका पुराना सरकारी बंगला उन्हें वापस आवंटित कर दिया गया।

Rahul Gandhi: सरकारी आवास वापस मिलने के बाद राहुल गांधी ने कही ये बात


राहुल गांधी 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बने। सांसद बनने पर 2005 में उन्हें पहली बार 12 तुगलक लेन वाला बंगला अलॉट किया गया था। वहीं आपको बता दें कि मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद 22 अप्रैल 2023 को उन्हें ये बंगला खाली करना पड़ा था।

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद मंगलवार को उनका पुराना सरकारी बंगला उन्हें वापस आवंटित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, संसद की आवास संबंधी समिति ने इस पर मुहर लगा दी है। राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन स्थित उनका पुराना बंगला फिर से आवंटित किया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है। आपको बता दें कि 12 तुगलक लेन में राहुल गांधी 19 साल रहे। मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद 22 अप्रैल 2023 को उन्हें ये बंगला खाली करना पड़ा था।

Read More: Rahul Gandhi in Parliament : राहुल गांधी की सांसदी सदस्यता फिर से बहाल, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

2005 में अलॉट हुआ था 12, तुगलक लेन बंगला

राहुल गांधी 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बने। तब तक वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ स्थित बंगले में रहते थे। सांसद बनने पर 2005 में उन्हें पहली बार 12 तुगलक लेन वाला बंगला अलॉट किया गया था।

Read More: Rahul Gandhi Visit Manipur: मणिपुर का दौरा राहुल गांधी के लिए क्यों है अहम? होगा कांग्रेस का बड़ा फायदा

आधिकारिक आवास खाली करने को कहा गया था

27 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना आधिकारिक आवास खाली करने को कहा था। इसके बाद कांग्रेस नेता ने 22 अप्रैल को अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया था। बंगला खाली करते वक्त उन्होंने कहा था कि यह सच बोलने के लिए चुकाई गई कीमत है। इसके बाद राहुल 10 जनपथ पर अपनी मां के आवास पर रहने आ गए। अभी भी वह अपनी मां के साथ रह रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button