Hindi News Today: आज पीएम मोदी अरुणाचल व त्रिपुरा के दौरे पर रहेगें, जीएसटी 2.0 की दरें देश में आज से हुई लागू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्वोत्तर के विकास के लिए अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। अरुणाचल प्रदेश में 3700 करोड़ रुपये से अधिक की दो जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

Hindi News Today: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी संभालेंगी मोर्चा, लीमा में दीना के खिलाफ जेन जी का विद्रोह
Hindi News Today: असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद का चुनाव महत्वपूर्ण है जो राज्य की राजनीति को प्रभावित करेगा। अगले विधानसभा चुनाव से पहले यह भाजपा और कांग्रेस के लिए एक बड़ी परीक्षा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और गौरव गोगोई के लिए यह चुनाव उनकी लोकप्रियता का आकलन होगा। 2020 में बीपीएफ सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन यूपीपीएल और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई।
पीएम मोदी आज अरुणाचल व त्रिपुरा के दौरे पर रहेगें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्वोत्तर के विकास के लिए अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। अरुणाचल प्रदेश में 3700 करोड़ रुपये से अधिक की दो जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। त्रिपुरा में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। 5100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत होगी। त्वांग में एक अत्याधुनिक सम्मेलन केंद्र की आधारशिला भी रखी जाएगी।
GST 2.0 की दरें देश में आज से हुई लागू
आज से जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं जिससे कई वस्तुएं सस्ती होंगी। जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर अब जीएसटी नहीं लगेगा। दवाओं को 5% स्लैब में रखा गया है। डेयरी दूध पर छूट है लेकिन वनस्पति दूध पर 5% कर लगेगा। फेस पाउडर और शैंपू सस्ते होंगे। बिना ऑपरेटर के सामान किराए पर लेने पर भी जीएसटी लगेगा। आयात पर भी नई दरें लागू होंगी।
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी संभालेंगी मोर्चा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को बिहार में अपनी पहली चुनावी सभा मोतिहारी में करेंगी। इसके बाद पटना के सदाकत आश्रम में वे महिलाओं से मिलेंगी और संवाद करेंगी। इस दौरे को बिहार में कांग्रेस की चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिसका उद्देश्य मतदाताओं के बीच सक्रियता बढ़ाना और पार्टी की पकड़ मजबूत करना है।
मंदसौर में गरबा कर रही महिला की सरेआम किडनैपिंग
मध्य प्रदेश के मंदसौर में गरबा प्रैक्टिस कर रही एक महिला का अपहरण हो गया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और महिला को छुड़ा लिया। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि पीड़िता के पति ने ही अपहरण की साजिश रची थी।
लीमा में दीना के खिलाफ जेन जी का विद्रोह
नेपाल के बाद फ्रांस में जेनरेशन जेड सड़कों पर उतरा है। लीमा में भ्रष्टाचार अपराध और पेंशन सुधारों के खिलाफ प्रदर्शन हुआ जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। जेनरेशन जेड नामक एक ग्रुप ने पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यकारी और कांग्रेस भवन तक पहुंचने की कोशिश की।
कोलकाता में मैगजीन और कारतूस के साथ TMC पार्षद गिरफ्तार
कोलकाता हवाई अड्डे पर तृणमूल कांग्रेस के पार्षद शेख अमीनुल इस्लाम को कारतूस और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया। वह मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाला था। सुरक्षा जांच के दौरान उनके सामान से ये आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और पुलिस को सौंप दिया गया।
Read More: Hindi News Today: सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुई डिफेंस डील, उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
पूरे देश में SIR कराएगा चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव अधिकारियों को 30 सितंबर तक मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए तैयार रहने को कहा है। इसका उद्देश्य जन्म स्थान की जांच करके विदेशी अवैध प्रवासियों को बाहर निकालना है। अधिकारियों को पिछले एसआइआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूचियां तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। अनुमान है कि देशभर में एसआइआर से 15 करोड़ मतदाताओं के नाम हट सकते हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






