Hindi News Today: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए किसकी बनेगी सरकार
मिडिल ईस्ट में हो रही जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मिलने वाले हैं। यह मुलाकात तुर्कमेनिस्तान में होने वाली है।
Hindi News Today: मेरठ में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को लगी गोली, किसानों के लिए एक लाख करोड़ की योजनाएं मंजूर
मिडिल ईस्ट में हो रही जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मिलने वाले हैं। यह मुलाकात तुर्कमेनिस्तान में होने वाली है।
Hindi News Today: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। इन प्रदेशों में किसकी सरकार होगी। यह तस्वीर दोपहर तक साफ होने की उम्मीद है। हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। पिछले 10 वर्षों से प्रदेश की सत्ता पर भाजपा ही काबिज है। जम्मू और कश्मीर में लोगों का छह साल बाद सरकार का इंतजार खत्म होगा।
हरियाणा में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर
आयोग ने दोनों ही राज्यों में मतगणना की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा भी की है। राजनीतिक दलों के दोनों राज्यों के चुनाव काफी अहम है। खासकर हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पिछले दस सालों से राज्य में जहां भाजपा का कब्जा रहा है, वहीं देखना होगा कि वह अपनी जीत की हैट्रिक लगा पाती है या फिर यहां कांग्रेस अपना झंडा लहराएगी।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पत्नी संग देखा ताजमहल
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पत्नी संग ताजमहल देखा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था और वे उनके साथ ताजमहल भी गए। मालदीप के राष्ट्रपति की यात्रा के चलते आम पर्यटकों के लिए सुबह आठ से 10 बजे तक ताजमहल बंद किया था। सैलानी प्रवेश नहीं मिलने के कारण बाहर रहे। स्कूल का ग्रुप ताजमहल देखने आया वो भी बाहर बैठाया गया।
व्लादिमीर पुतिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मिलेंगे
मिडिल ईस्ट में हो रही जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मिलने वाले हैं। यह मुलाकात तुर्कमेनिस्तान में होने वाली है। यह बैठक द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ी स्थिति पर चर्चा करने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। बैठक के बाद पुतिन कोई बड़ा एलान कर सकते हैं।
मेरठ में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को लगी गोली
मेरठ में गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी पर मेरठ में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली जाना होगा और आसान
नोएडा से दिल्ली गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें निजी संचालकों की मदद से चलाई जाएंगी। बसों का संचालन 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा। 50 बसें एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए होंगी और 50 बसों का संचालन यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों की कनेक्टिविटी के लिए होगा।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर नजर रख रहा भारत
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक तेल की कीमतों में आए उछाल पर भारत नजर रख रहा है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने यहां एक्सानमोबिल ग्लोबल आउटलुक 2024 में कहा हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यदि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता है तो ऊर्जा की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। हम पहले की तरह ही किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे।
किसानों के लिए एक लाख करोड़ की योजनाएं मंजूर
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कृषि मंत्रालय के तहत सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) को दो प्रमुख योजनाओं – प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) और कृषोन्ति योजना (केवाई) में सुव्यवस्थित करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय कृषि जगत के लिए एक बड़ा निर्णय है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






