भारत

Hindi News Today: 15 अगस्त के संध्या में राष्ट्रपति मुर्मू ने किया रात्रिभोज का आयोजन, हिमाचल में बारिश ने मचाया कोहराम

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाल किले से आरएसएस की प्रशंसा करने पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कांग्रेस ने इसे संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन बताया और भाजपा पर संघ को खुश करने का आरोप लगाया।

Hindi News Today: लाल किले से RSS की तारीफ पर सियासी तूफान, स्वतंत्रता दिवस पर मौसम रहा मेहरबान


Hindi News Today: अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी धूमधाम से चल रही है। रामलला के गर्भगृह के सामने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है रामलला का विशेष श्रृंगार होगा और उन्हें पीत वस्त्र पहनाए जाएंगे। मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा के जन्म पर बधाईयाँ और सोहर गान होगा और पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

लाल किले से RSS की तारीफ पर सियासी तूफान

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाल किले से आरएसएस की प्रशंसा करने पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कांग्रेस ने इसे संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन बताया और भाजपा पर संघ को खुश करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि आरएसएस की विचारधारा आज भारत के सार्वजनिक विमर्श को आकार दे रही है।

हिमाचल में बारिश ने मचाया कोहराम

शिमला में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में तबाही मची हुई है। प्रदेश में 458 सड़कें बंद हैं जिनमें तीन नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। कुल्लू मंडी और शिमला जिलों में सबसे अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं। बिजली आपूर्ति और जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जन्माष्टमी पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर और सनातन धर्म मंदिर में विशेष कार्यक्रम होंगे। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है जिसके अनुसार कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी यातायात ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पार्किंग व्यवस्था भी निर्धारित की गई है।

स्वतंत्रता दिवस पर मौसम रहा मेहरबान

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का मौसम खुशगवार रहा। बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार जन्माष्टमी पर भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश से तापमान में गिरावट आई और हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग मात्रा में वर्षा दर्ज की गई।

15 अगस्त के संध्या में राष्ट्रपति मुर्मू ने किया रात्रिभोज का आयोजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एट होम (भोज) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय मंत्री तीनों सेनाओं के प्रमुख और कई विदेशी राजदूत उपस्थित थे। राष्ट्रपति के साथ सीडीएस अनिल चौहान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी थे।

Read More: Hindi News Today: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का हुआ निधन, दिल्ली-NCR में आज जमकर बरसेंगे बादल

पाकिस्तानी मूल के शख्स ने किया लव जिहाद

हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में एक पाकिस्तानी मूल के शख्स फवाह के खिलाफ लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। फवाह पर आरोप है कि उसने अपनी राष्ट्रीयता छिपाकर अवैध दस्तावेजों के जरिए एक हिंदू लड़की कीर्ति को प्यार के जाल में फंसाकर उसका जबरन मतांतरण कराया है। इसके सात ही कीर्ति ने बताया कि फवाह ने 2016 में उससे शादी की।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button