Hindi News Today: अफगानिस्तान में फिर भूकंप से कांपी धरती, हवाई सफर और तेल-गैस उत्पादन होगा महंगा
अफगानिस्तान में भूकंप के कारण पहले से काफी हालात खराब है। वहीं गुरुवार-शुक्रवार की रात एक बार फिर भूकंप आया। इस कारण लोग अपने घरों से बाहर आ गए। एनसीएस के अनुसार गुरुवार देर रात अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।
Hindi News Today: बाढ़ और उफनती नदियों ने मचाया तांडव, पंजाब-दिल्ली समेत इन राज्यों का हुआ बूरा हाल
Hindi News Today: कांग्रेस पार्टी ने जीएसटी कर व्यवस्था में हुए बदलाव को देरी से उठाया गया सही कदम बताया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने इसे गब्बर सिंह टैक्स का नाम दिया था क्योंकि इससे लोगों पर अनुचित बोझ डाला गया था। उन्होंने एक देश एक टैक्स को एक देश नौ टैक्स बनाने का आरोप लगाया।
देवरिया में सड़क पर रील बनाते समय भीषण हादसा
देवरिया में कसया ओवरब्रिज के पास बाइक सवार तीन युवकों ने रील बनाते समय एक महिला को टक्कर मार दी और ट्रक में जा घुसे। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो किशोर और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक किशोर गंभीर रूप से घायल है जिसे गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा तेज गति से रील बनाने के कारण हुआ।
बाढ़ और उफनती नदियों ने मचाया तांडव पंजाब – दिल्ली का हुआ बूरा हाल
उत्तर भारत में मानसून ने इस बार भारी तबाही मचाई है। पिछले 14 सालों में पहली बार लगातार दो हफ्तों तक इतनी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त से 4 सितंबर के बीच सामान्य से तीन गुना ज्यादा बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने पंजाब में बाढ़ दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ना और हिमाचल-उत्तराखंड में भूस्खलन जैसी कई घटनाएँ हुई।
हवाई सफर और तेल-गैस उत्पादन होगा महंगा
आने वाले समय में तेल व गैस की खोज और उत्पादन महंगा हो जाएगा। इसका कारण यह है कि जीएसटी काउंसिल ने इन सेवाओं पर कर को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। वहीं विमान यात्रियों को प्रीमियम बिजनेस और फर्स्ट क्लास टिकटों के लिए थोड़ा अधिक पैसा खर्च करना होगा क्योंकि इन श्रेणियों में उच्च जीएसटी दरें लागू होंगी।
कर्नाटक में पंचायत और निकाय चुनाव मतपत्रों से कराने की तैयारी
कर्नाटक कैबिनेट ने राज्य निर्वाचन आयोग से राज्य में आगामी सभी पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव ईवीएम के बजाय मतपत्रों से कराने की सिफारिश करने का गुरुवार को फैसला किया। इसके साथ ही राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि ईवीएम पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है।
अफगानिस्तान में फिर भूकंप से कांपी धरती
अफगानिस्तान में भूकंप के कारण पहले से काफी हालात खराब है। वहीं गुरुवार-शुक्रवार की रात एक बार फिर भूकंप आया। इस कारण लोग अपने घरों से बाहर आ गए। एनसीएस के अनुसार गुरुवार देर रात अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। इससे कुछ दिन पहले आने भूकंप के कारण अफगानिस्तान में 1400 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
युद्धविराम के बाद यूक्रेन में सैनिक तैनात करने के लिए 26 देश तैयार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं ने गुरुवार को पेरिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियुक्त विशेष दूत स्टीव विटकोफ के साथ बैठक की। इसमें युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा की गई। वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि युद्धविराम के बाद यूक्रेन अपने सैनिक तैनात करने के लिए 26 देश तैयार हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







