Himachal Landslide: NH-707 बना मौत का रास्ता, लैंडस्लाइड से ट्रैफिक ठप, सैकड़ों यात्री फंसे
Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर भारी भूस्खलन के चलते अफरा-तफरी मच गई है।
Himachal Landslide : NH-707 पर भारी लैंडस्लाइड, गाड़ियां रास्ते में फंसी, पहाड़ों से गिर रहे पत्थर
Himachal Landslide, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर भारी भूस्खलन के चलते अफरा-तफरी मच गई है। यह घटना बीती रात करीब 12 बजे शिलाई के समीप उत्तरी क्षेत्र में हुई, जहां विशाल चट्टानों और मलबे के कारण हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इस कारण से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है और सैकड़ों वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं।
सैकड़ों यात्री फंसे
इस जाम में न केवल आम लोग बल्कि स्कूली और कॉलेज जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग और कई गंभीर रूप से बीमार मरीज भी फंसे हुए हैं। कई घंटों से हाईवे बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी संभव नहीं हो पा रहा है।
Read More : Delhi Murder Case: चाकुओं की बारिश से मच गया कोहराम, दिल्ली में मां-बेटे की हत्या से हड़कंप
स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
भूस्खलन के बाद राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। निर्माणधीन कंपनी ने मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई हैं, लेकिन चट्टानें इतनी बड़ी हैं कि उन्हें पहले ब्रेकर से तोड़ना पड़ेगा, उसके बाद ही मलबा हटाया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में पूरा दिन लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने शाम तक मार्ग बहाल होने की उम्मीद जताई है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है, बल्कि मानव निर्मित आपदा है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, उसके ठीक सामने गंगटोली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अवैध रूप से ब्लास्टिंग की जा रही थी।
Read More : PM Modi: भारतीय संस्कृति का संदेश लेकर पहुंचे PM मोदी, त्रिनिदाद में किया भावनात्मक संबोधन
प्रशासन की प्रतिक्रिया
इस विषय पर जब एसडीएम शिलाई जसपाल से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की कि उत्तरी में भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी को तुरंत प्रभाव से रोड बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, अन्य कंपनियों से भी मशीनें मंगवाई जा रही हैं ताकि राहत कार्य में तेजी लाई जा सके।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







