भारत

Good News Today: देश में पॉजिटिविटी की लहर अयोध्या का विकास, रोजगार और नई तकनीक की उड़ान

चाहे बात हो अयोध्या के विकास की, बिहार में युवा-सशक्तिकरण की या भारतीय ऑटो उद्योग में नई उम्मीद की आज की ये अच्छी खबरें देश में विकास, नवाचार और सांस्कृतिक गौरव की नई तस्वीर पेश करती हैं।

Good News Today: विकास, विरासत और नई उम्मीदों का संगम

Good News Today: अयोध्या आज उस ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है, जहां सप्त पुरियों में प्रथम पुरी की आध्यात्मिक पहचान और इक्कीसवीं सदी के आधुनिक शहर का रूप एक साथ आकार ले रहे हैं। Vision-2031 के माध्यम से अयोध्या को एक वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना पर तेजी से काम हो रहा है। इस विज़न के आठ प्रमुख आयाम कनेक्टिविटी, स्वच्छ–सुंदर बुनियादी ढांचा, सांस्कृतिक संरक्षण, तकनीक आधारित सेवाएं और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था अयोध्या को एक मॉडल शहर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।

सुगम्य अयोध्या

821 एकड़ में बना महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, 2200 मीटर रनवे और आधुनिक नेविगेशन सिस्टम के साथ बड़े विमानों के संचालन के लिए तैयार है। इससे करोड़ों यात्रियों के लिए हवाई यात्रा और सुविधाजनक होगी। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक टर्मिनल में बदल दिया गया है, जहां 6 प्लेटफॉर्म और 50,000 यात्रियों की क्षमता उपलब्ध है। अमृत भारत और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें यहां रुकने लगी हैं। शहर में राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ जैसे विस्तृत मार्गों ने पूरे शहर में यात्रा को बेहद सुगम और आकर्षक बना दिया है।

आधुनिक और डिजिटल अयोध्या

GIS आधारित मास्टर प्लान 2031 के तहत स्मार्ट सिटी की दिशा में तेज़ी से काम हो रहा है।

  • 22 चौराहों पर एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम 
  • WiFi ज़ोन 
  • AR/VR आधारित वर्चुअल रामायण अनुभव केंद्र
    – यह बताता है कि अयोध्या परंपरा के साथ तकनीक को भी अपना रही है। 

Read More: Ashfaqulla Khan: अशफाक उल्ला खान की पुण्यतिथि, अमर बलिदानी की वीर गाथा

स्वच्छ और सुरम्य अयोध्या

सरयू तट का सौंदर्यीकरण, गुप्तार घाट का विकास, मियावाकी वनों का निर्माण, 15,000 पौधारोपण और आधुनिक क्रिमेशन चेंबर अयोध्या को एक स्वच्छ और इको–फ्रेंडली शहर का मॉडल बना रहे हैं।

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अयोध्या

रामायण थीम आधारित म्यूरल, श्रीराम हेरिटेज वॉक, क्वीन हो मेमोरियल पार्क का नवीनीकरण और परिक्रमा मार्गों का विकास अयोध्या को विश्व–स्तरीय सांस्कृतिक संदर्भ देता है।

नई Tata Sierra 2025

आज 25 नवंबर को Tata Motors ने अपनी मोस्ट अवेटेड SUV Tata Sierra 2025 को लॉन्च कर दिया।

  • एक्स-शोरूम कीमत: ₹11.49 लाख 
  • 6 पावरट्रेन ऑप्शन, पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध 
  • बोल्ड फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन, LED लाइट बार, फ्लश डोर हैंडल 
  • 360° कैमरा, JBL साउंड सिस्टम, थ्री–स्क्रीन प्रो थिएटर सेटअप 
  • वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara जैसी SUVs से होगा।
बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से और डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी।

बिहार में नई सरकार के बाद रोजगार और उद्योगों पर जोर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 2025–30 के बीच 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। सात निश्चय-2 के तहत 2020–25 के बीच 50 लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है। नई नीति के अनुसार—

  • नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद मिलों का पुनरुद्धार 
  • टेक्नोलॉजी हब, मेगा टेक सिटी, फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर पार्क 
  • बिहार AI मिशन की स्थापना
    – युवाओं के लिए नए अवसरों का बड़ा रास्ता खुलने जा रहा है। 

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button