भारत
अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं का पहला दल यात्रा के लिए हुआ रवाना!

हर साल की तरह इस साल भी होने वाली अमरनाथ यात्रा का पहला जत्थां जम्मू से रवाना हो गया है। यात्रा कल मतलब कि शनिवार को शुरू होगी। सूबे के उप-मुख्यममंत्री निर्मल सिंह ने 30 गाडियों, 1138 श्रद्धालुओं के साथ 150 साधुओं के पहले जत्थेा को हरी झड़ी दिखाई।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से दो दिन के जम्मूु कश्मीर के दौरे पर गए हुए हैं। राजनाथ सिंह अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और यात्रा के लिए की गई सुरक्षा की समीक्षा करेगें। साथ ही हाल में हुई आंतकी घटनाओं की समीक्षा करने के लिए सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती और पुलिस, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक होगी।
आप को बता दें कि सूबे में हजारों की तदाद में श्रद्धालु जम्मू पहुचें हुए हैं। हाल ही में हुई आंतकी घटनाओं को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किए गए है।