भारत

FIR Against Rahul Gandhi: बिहार में राहुल गांधी पर दर्ज की गई प्राथमिकी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, 20 नामजद और 100 अज्ञात पर हुई FIR

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बिहार पुलिस द्वारा राहुल गांधी पर दर्ज की गई FIR के खिलाफ किया गया।

FIR Against Rahul Gandhi: जानिए इस पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने क्या कहा…


FIR Against Rahul Gandhi: भारतीय युवा कांग्रेस ने बिहार पुलिस द्वारा राहुल गांधी पर की गई FIR को लेकर शुक्रवार को भाजपा-एनडीए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की JDU-BJP सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं, इसलिए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ में बिहार की खोखली शिक्षा व्यवस्था पर बात करने गए थे। बिहार सरकार ने उनके इस कार्यक्रम को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया। इस प्रकार से कार्यक्रम रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है।

राहुल गांधी सहित 20 नामजद और 100 अज्ञात पर FIR

राहुल गांधी दरभंगा में शिक्षा एवं न्याय छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए प्रशासन के बिना आदेश के कार्यक्रम के लिए अंबेडकर छात्रावास पहुंचे। इसे लेकर सीआरपीसी 163 के तहत राहुल गांधी सहित 20 लोगों पर नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर छात्र कल्याण पदाधिकारी एंव मजिस्ट्रेट के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई। दरभंगा सदर डीएसपी अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

जानिए इस पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने क्या कहा

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि बिहार की JDU-BJP सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है। छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं, इसलिए नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने कल बिहार में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ में बिहार की खोखली शिक्षा व्यवस्था पर बात करने गए थे, बिहार सरकार ने उनके इस कार्यक्रम को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया, इस प्रकार से कार्यक्रम रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। अब क्या दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है?

Read More: Hindi News Today: TRF को आतंकी संगठन घोषित कराने में जुटा भारत, बंगाल में अंसार गजवत-उल-हिंद का संदिग्ध आतंकी पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की

इस दौरान प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यालय से रायसीना रोड की तरफ जा रहे थे। प्रदर्शन के लिए, पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button