भारत

गर्मी में बीच का मजा लेना चाहते हैं तो अंडमान निकोबार एक बार जरुर जाएं

गर्मी में होता है सुहाना मौसम


गर्मी की छुट्टियां लगभग हर स्कूल में पड़ चुकी है। ज्यादातर पैरेट्स अपने बच्चों को घुमाने ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसी तपती गर्मी में जाहिर सी बात है आप ऐसी जगह जाने चाहेंगे जहां गर्मी कम हो। तो अगर आप कम गर्मी वाली जगह में घूमना चाहते हैं और बीच का भी मजा लेना चाहते है। तो इस बार अंडमान निकोबार घूमकर आएं। जहां देश के आधे हिस्से में तापमान लगभग 45 डिग्री चल रहा है। वहीं अंडमान निकोबार में तापमान 25 डिग्री है।

अंडमान निकोबार
अंडमान निकोबार

तो अगर आप यहां घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ यहां की प्रसिद्द दार्शनिक स्थानों के बारे में बताते हैं।

हेवलॉक आईसलैंड

हेवलॉक बीच देश का सबसे प्रसिद्द बीच है। साल 2004 में इसे टाइम मैगजीन ने बेस्ट एशिया का अवॉर्ड दिया गया था।

बाराटंग ऑइसलैंड

बाराटंग आइसलैंड में सबसे लोग घूमने के लिए आते हैं। लोग ज्यादातर यहां छतरी वाली बोट पर घूमते हैं। इस बीच में मगरमछ होते है। तो आप थोड़ा ध्यान से रहें और पानी से दूरी बनाएं रखें। यहां सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है यहां के चूना के पत्थर की चट्टान रुपी रचना।

नील आइसलैंड

नील आइसलैंड में सबसे प्रसिद्द मूंगा की चट्टान है और साथ में बीच का साफ-सूथरा किनारा। सुबह और शाम बीच में घूमने का सबसे अच्छा समय है। सुबह के समय यहां लोग जाना ज्यादा पसंद करते हैं। लोग मूंगा के चट्टान का नजारा लेते हैं साथ ही बीच का ठंडी हवा का मजा लेते हैं।

रोस आइसलैंड

रोस आइसलैंड में ही सेकुलर जेल है। यहां ही होती थी काले पानी की सजा। अंग्रेजों के समय में यहां राजनीतिज्ञों और देश की आजादी लड़ने वाले वीरों को रखा जाता था। यह पूरा तरह से खंडहर बना चुका है। यहां अंग्रेजों को बंगले है जो अब खंडहर बन चुके हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button