भारत

English Language Day 2025: अंग्रेज़ी भाषा, ज्ञान, संचार और संस्कृति का संगम, अंग्रेज़ी भाषा दिवस 2025

English Language Day 2025: हर वर्ष 23 अप्रैल को अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा उन छह आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अंग्रेजी भाषा के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

English Language Day 2025 : शब्दों की शक्ति, अंग्रेज़ी भाषा का उत्सव

English Language Day 2025: हर वर्ष 23 अप्रैल को अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा उन छह आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अंग्रेजी भाषा के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। 23 अप्रैल को ही प्रसिद्ध अंग्रेजी नाटककार विलियम शेक्सपीयर का जन्म और निधन हुआ था, इसी कारण यह तारीख चुनी गई।

अंग्रेज़ी भाषा दिवस 2025

अंग्रेजी आज विश्व की सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। यह न केवल संवाद का माध्यम है, बल्कि शिक्षा, तकनीक, विज्ञान, व्यापार और इंटरनेट की दुनिया में एक प्रमुख भूमिका निभा रही है। यही कारण है कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य केवल भाषा का उत्सव नहीं, बल्कि उसके वैश्विक महत्व को समझना और उसका सम्मान करना भी है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, और विश्वविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं जैसे कि भाषण प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, कविता पाठ और नाटक। इसके साथ ही, अंग्रेजी भाषा के विकास, इतिहास और साहित्य पर व्याख्यान भी दिए जाते हैं। यह दिन विद्यार्थियों को अंग्रेजी के प्रति रुचि बढ़ाने और इसमें दक्षता हासिल करने की प्रेरणा देता है।

Read More : World Book Day: पढ़ो, बढ़ो और सोचो, विश्व पुस्तक दिवस की प्रेरणा

अंग्रेज़ी भाषा का इम्पोर्टेंस

आज के समय में अंग्रेजी सीखना किसी विकल्प की तरह नहीं बल्कि एक आवश्यकता बन गया है। यह भाषा आपको वैश्विक स्तर पर संवाद करने, रोजगार के अवसर प्राप्त करने और अपने व्यक्तित्व को निखारने में मदद करती है। अंग्रेजी के माध्यम से हम न केवल विश्व साहित्य, तकनीकी ज्ञान और नवीनतम शोधों से जुड़ते हैं, बल्कि अन्य संस्कृतियों को भी समझने का अवसर पाते हैं।भारत जैसे बहुभाषी देश में अंग्रेजी एक सेतु भाषा का कार्य करती है। यह अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं के लोगों को एक साथ जोड़ने में मदद करती है। हालांकि मातृभाषा का स्थान अनमोल होता है, फिर भी अंग्रेजी का ज्ञान आज की प्रतिस्पर्धा में जरूरी हो गया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button